3 राज्यों में भाजपा ने कर दिया खेल अब शिवराज, वसुंधरा और रमन सिंह का क्या होगा?

By UltaChashmaUC | December 12, 2023

तीन राज्यों के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, रमन सिंह के साथ अब क्या होगा? राजनीतिक गलियारे में ये एक बहुत बड़ा सवाल है। आप सबने देखा कि भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में तीन नए सीएम बनाए हैं और वो भी अलग-अलग जाति से। हालांकि पिछले 1 महीने से कुछ नाम ऐसे थे जिन्हें पत्थर के लकीर की तरह सही मानी जा रही थी कि यही लोग इन राज्यों के सीएम बनेंगे पर आखिर में भाजपा ने ऐसी चाल चली की हर कोई दंग रह गया। उन नामों में जो नाम सबसे इंपॉर्टेंट थे वो थे मध्य प्रदेश ,से शिवराज सिंह चौहान का, राजस्थान से वसुंधरा राजे का, और छत्तीसगढ़ से रमन सिंह का। ये वो नाम हैं जो अपने राज्यों के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस बार के चुनाव में इन तीनों लोगों को राज्य में कोई भी मंत्री की कुर्सी नहीं मिली है। जिसके बाद से लोग यही सवाल कर रहे हैं कि अब मोदी इन्हें कौन सी कुर्सी देंगे या ये भाजपा के साथ बगावत करेंगे।

क्या शिवराज को मिल सकता है कृषि मंत्रालय का पद?
आपको बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान 4 बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में इतने बड़े नेता को कोई भी कुर्सी ना देने के पीछे क्या राजनीति हो सकती है ये हर कोई जानना चाहता है। जब उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा तो इस बात की चर्चा होने लगी कि क्या शिवराज सिंह चौहान अब केंद्र की राजनीति में शिफ्ट होंगे? क्या उन्हें केंद्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी लोकसभा चुनाव से पहले दी जा सकती है? बात तो ये भी हो रही है कि नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफे के बाद कृषि मंत्रालय का पद खाली है तो क्या शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में नरेंद्र सिंह तोमर की जगह मिल सकती है?

वसुंधरा राजे के साथ क्या होगा?
इससे पहले भी ऐसी चीजें हुई हैं जब कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद राज्यपाल की कुर्सी सौंप दी गई थी। तो कहीं इस बार भी इन तीनों नेताओं के साथ तो  कुछ वैसा ही तो नहीं होगा?। वहीं अगर हम बात वसुंधरा राजे की करें तो वह भी राजस्थान में दो बार मुख्यमंत्री रही हैं और इस बार भी ये आस लगा के बैठी थीं सीएम की कुर्सी इन्हें ही मिलेगी पर आलाकमान ने एक अलग ही दांव खेला। हालांकि, इस बार चुने गए मुख्यमंत्री भजन शर्मा को उन्होंने खुद चुना पर उनके चेहरे की मुस्कुराहट कुछ और ही कह रही थी। सीएम ना बनने से पहले वसुंधरा विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी कर रही थी पर वो सब कुछ काम नहीं आया। तो क्या वसुंधरा को भी राज्यपाल की कुर्सी का लालच दिया गया है या इसके पीछे कोई और ही बात है। इस प्रश्न का उत्तर तो केवल एक ही इंसान दे सकता है वो और हैं देश के महाराज मोदी। पर हम उन तक पहुंच नहीं सकते इसलिए इसका उत्तर तो वक्त के साथ ही पता चलेगा।

रमन सिंह को राज्यपाल की कुर्सी मिल सकती है?
ऐसा ही कुछ हाल छत्तीसगढ़ का भी है। छत्तीसगढ़ के 3 बार मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह इस बार के  चुनाव में भी सीएम की कुर्सी के दावेदार थे पर भाजपा ने वहां भी एक बड़ा उलटफेर किया। आखिर ये जो तीन बड़े नेता हैं इन्हें भाजपा कौन सी कुर्सी देगी और अगर नहीं दे पाई तो ये तीनों मिलकर भाजपा के साथ कोई खेल तो नहीं करेंगे। कहीं तीन तिगाड़ा भाजपा का काम तो नहीं बिगड़ देगा? आपको क्या लगता है इन नेताओं का भविष्य क्या होगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

PUBLISHED BY- ARUN CHAURASIYA

  • Share