VASUNDHARA RAJE: राजस्थान की कुर्सी जाते ही वसुंधरा हो गईं ट्रोल

By UltaChashmaUC | December 12, 2023

शिवराज मामा की तरह वसुंधरा राजे का भी दुबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट कर बिखर गया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान में सभी को चौंकाते हुए सीएम पद के लिए भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी। जिसके बाद जनता को वसुंधरा की चिंता सताने लगी। लोग पूछ रहे हैं की अब वसुंधरा का क्या होगा? सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राजनाथ सिंह के पास कॉल आया। फोन पर कुछ मिनट तक दोनों की बात हुई। इसके बाद एक पर्ची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हाथ में दी गई। इस पर्ची में राज्य के होने वाले सीएम का नाम था। वसुंधरा राजे ने मीडिया के सामने आकर भजन लाल शर्मा के नाम का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही राज्य में दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान किया गया। दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं वासुदेव देवनानी राजस्थान के स्पीकर होंगे। इसके साथ ही सीएम को लेकर चला आ रहा सस्पेंस खत्म हो गया। इतने दाव पेच लगाने के बाद भी वसुंधरा मुख्यमंत्री नहीं पाई जिसके बाद जनता ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

लोगों ने किया ट्रोल

अपर्णा अग्रवाल ने घोषणा के दौरान का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमे वसुंधरा राजे के चेहरे के भाव उनके अन्दर के दुःख, दर्द और पीड़ा को बयां कर रहे हैं। इस विडियो के साथ लिखा है वसुंधरा राजे जी का चेहरा देख लो। आज उनके पैरों के नीचे से धरा खिसक गईं।

विक्रम ने भी यही विडियो शेयर करके लिखा हैं कि वसुंधरा राजे की राजनीति खत्म।

निगार परवीन लिख रहे हैं। “राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे का चेहरा देखिए। आपको पीड़ा,तकलीफ साफ-साफ नजर आएगी। कहां है आधी आबादी की हिस्सेदारी ?”

अविनाश महायश लिख रहे हैं “रमन, शिवराज, के बाद वसुंधरा राजे का भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में स्वागत है। - श्री लाल कृष्ण आडवाणी

नर्गिस बनो कह रही है कि वसुंधरा राजे रो रही है क्योंकि राजस्थान में मुख्यमंत्री बनने का सबसे पहले हक वसुंधरा राजे का था।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनने की रेस में वसुंधरा सबसे आगे थी। उम्मीद तो ये भी थी अगर वसुंधरा मुख्यमंत्री नहीं बनी तो वो बगावत भी कर सकती है। उनके बेटे दुष्यंत के ऊपर रेसॉर्ट पॉलिटिक्स करने के आरोप लगे हुए हैं। विधायक ललित मीणा और उनके पिता हेमराज मीणा ने वसुंधरा के बेटे सांसद दुष्यंत सिंह के उपर विधायकों की बाड़ेबंदी करने के आरोप लगाए है। इसके लिए शक्ति प्रदर्शन भी किया जा रहा था लेकिन फिर भी भाजपा ने उनको मुख्यमंत्री नहीं चुना अब देखना होगा कि राजे आगे कोई कदम उठेंगी या पार्टी आलाकमान के फैसले के आगे झुक जाएंगी। अपनी राए हमे कमेंट में लिख कर बताइए।

PUBLISHED BY- ARUN CHAURASIYA

  • Share