राजस्थान में राहुल से जादा एक्टिव हैं प्रियंका गाँधी, जानिए क्या है वजह ?

By UltaChashmaUC | October 24, 2023

 

कांग्रेस हाई कमान की तरफ से राजस्थान विधानसभा चुनावों की कमान इस बार प्रियंका गांधी संभालती नजर आ रही हैं। यही वजह है कि बीते एक महीने में प्रियंका गांधी यहां दो बड़ी सभाएं कर चुकी हैं और अब 25 अक्टूबर को झुंझुनू में फिर से जनसभा करने जा रही हैं। इसे पहले वो करीब 4 दिन पहले दौसा पहुंची थीं जहां वे ईआरसीपी के लिए एक जनजागरण अभियान में शामिल हुई थीं। एक महीने पहले प्रियंका ने निवाई में जनसभा की थी। हालांकि विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए अभी स्टार प्रचारकों की सूची जारी होनी है लेकिन प्रियंका गांधी यहाँ लगातार सभाए कर रही है । कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हिमाचल की तरह राजस्थान में विधानसभा चुनावों की बागडोर प्रियंका गांधी के हाथ में ज्यादा रहेगी।

 

राजस्थान में प्रियंका की डिमांड 

इस वक़्त राजस्थान में भाजपा में बगावत का बिगुल बज चूका है। भाजपा अब तक 124 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। उसमें 10 सीटों पर प्रत्याशियों का खुला विरोध हो रहा है। भाजपा आपस में ही भिड़ी हुई है। इसी बीच कांग्रेस के लिए ये गोल्डन पीरियड साबित हो सकता । इसके लिए राजस्थान में सबसे जादा डिमांड प्रियंका गाँधी की है क्युकी प्रियंका ही एक ऐसा चहेरा हैं जिनमे लोग इंदिरा गाँधी की झलक देखते हैं और यही वजह है कि जनता भावनात्मक तरह से प्रियंका गाँधी से कनेक्ट भी कर पाती है ! दूसरी वजह ये भी है कि प्रियंका अपनी सभाओं में जनता से जुड़े मुद्दे उठाती है । वही कुछ राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक जैसे प्रयोग राजस्थान में दोहराना चाहती है इसलिए राहुल गाँधी की जगह प्रियंका को आगे रक्खा जा रहा है । पिछले एक साल में कांग्रेस ने इन दो राज्यों में भाजपा से सत्ता छीनी है और इन दोनों ही राज्यों में प्रियंका काफी एक्टिव रही है, ऐसे में राजस्थान में भी वही strategy अपनाई जा रही है ।

 

हर क्षेत्र में प्रियंका गाँधी की सभाए 

बड़ी बात तो ये है कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में प्रियंका की सभाए करवाना चाहते हैं । एक बार जब सभी सीटों के टिकट फाइनल हो जाएंगे तो पार्टी स्तर पर इसके लिए प्रोग्राम भी बनाया जाएगा । इतनी डिमांड के बीच अब उम्मीद है कि जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर वागिरा में प्रियंका की सभा होगी ! दोस्तों राजस्थान में प्रियंका गांधी के सबसे ज्यादा सक्रीय होने के कई और मायने भी हैं।

 

प्रियंका की सभाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे पायलट 

जब प्रदेश में पायलट गुट ने बगावत कर दी थी और भाजपा कांग्रेस के जले पर रोटियां सकने की कोशिश कर रही थी, तब भी जो सियासी घमासान मचा था उसे काफी हद तक प्रियंका गांधी ने ही कंट्रोल किया था। गहलोत सरकार से बगावत करने के बाद पायलट की कांग्रेस में वापसी प्रियंका गांधी ने ही करवाई। इसके बाद भी जब-जब राजस्थान में गहलोत ओर पायलट के बीच विवाद बढ़ा प्रियंका की उसमें एंट्री हुई। अब भी भले ही गहलोत और पायलट के बीच कडवाहट हो लेकिन हर बार प्रियंका ने मामले को ठंडा किया। यही वजह है कि राजस्थान में प्रियंका की ज्यादातर सभाओं की जिम्मेदारी भी पायलट को दी गई है । निवाई में तो पायलट ने यहां तक कहा था कि जहां-जहां प्रियंका गांधी सभाएं करती हैं वहां कांग्रेस को बड़ा फायदा मिलता है। ऐसे में राजस्थान में प्रियंका की मौजूदगी राजस्थान कांग्रेस को कितना फायदा दिलाएगी ये देखना होगा।

PUBLISHED BY - FARHEEN ANSARI 

  • Share