Election updates-: लोकसभा चुनाव मे अखिलेश नही छोडेंगे कांग्रेस का साथ

By UltaChashmaUC | October 23, 2023

 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कांग्रेस का गठबंधन भले ही विधानसभा चुनाव मे मुमकिन ना हो पाया हो, लेकिन लोकसभा के चुनाव मे दोनो पार्टियां अभी भी साथ है, ये तो साफ लग रहा है अखिलेश राहुल के बीच भले ही विधानसभा के चुनावो मे सबकुछ ठीक ना चल रहा हो लेकिन जब बात लोकसभा चुनाव की आयेगी, तब दोनो पार्टीयां इडिंया गठबंधन के साथ चलेंगी। मतलब ये भाईचारा लोकसभा के चुनाव मे जरूर देखने को मिलेगा।

 

कांग्रेस सपा के बीच शांत हुयी तकरार

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यो मे विधानसभा चुनाव होने है। अभी हाल ही मे सपा और कांग्रेस के बीच राज्य मे गठबंधन को लेकर तकरार चल रहा था। कभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एमपी मे कांग्रेस का, सीट शेयरिंग के लिये रूख देखकर गुस्से मे कांग्रेसी नोताओ को चिरकुट बोल जाते! तो कभी कांग्रेस के नेता कमलनाथ पत्रकारो के अखिलेश को लेकर पूछे गये सवाल पर “ अखिलेश-वखिलेश ” बोल जाते। तो बस इन्ही शब्दो की गर्मागर्मी दोनो दलो के बीच चल रही थी। लेकिन अभी जल्द ही अखिलेश यादव से जब कांग्रेस के किसी वरिष्ट नेता ने बात की तब मामला शांत पड़ा, अभी जब दोनो दलो के बीच जुबानी जंग का मामला शांत पड़ रहा है इससे ये तय है कि अखिलेश यादव अपने समाजवाद की कमान लेकर इंडिया गठंबधन से अलग तो नही होगें लेकिन कांग्रेस की इस बात से वो नाराज थे, कि उन्हे इंडिया गठबंधन को लेकर अंधेरे मे रखा गया, उस पूरे प्रकरण को लेकर फिलहाल अखिलेश के तेवर नरम है, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी से गठबंधन तो अभी भी सिर्फ लोकसभा मे ही करगी।

एमपी मे होगा कांग्रेस- सपा का आमना सामना।

इडिंया गठबंधन के खेमे मे फिलहाल शब्दो की जंग शांत पड़ी है।तो वही अखिलेश ने एमपी के चुनाव मे 50  सीटो पर अपने प्रत्याशी उतार दिये है, जिसमे से 18 सीटो पर तो कांग्रेस से भी आमना सामना होने वाला है,अखिलेश यादव बची सीटो पर कडिंडेट्स की लिस्ट का भी ऐलान जल्द करेंगे।

भाजपा को हराने के अभियान मे रहेंगे साथ।

अब शायद अखिलेश ने सिर्फ लोकसभा मे गठबंधन की इस बात को मान लिया है, और अपनी इस चुनावी जंग मे अकेले लड़ने को बिल्कुल तैयार है। तो वही कांग्रेस लोकसभा के चुनाव मे इंडिया गठबंधन के साथ ही लड़ेगी। अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चलाया गया ये चुनाव मे हराने का अभियान का हिस्सा बने रहना चाहते है, इसलिये भले सपा से प्रदेश स्तर मे कांग्रेस ने गठबंधन ना किया हो, लेकिन भाजपा दोबारा सत्ता मे ना आये, और इंडिया गठबधंन की मजबूती बनी रहे साथ ही अभियान चलता रहे, इसलिये अखिलेश इस अलांयस का साथ नही छोड़ेंगे।


Published By- Shikha Pandey

एमपी मे गठबंधन ना होने से नाराज़ अखिलेश नही छोडे़ंगे कांग्रेस का साथ।

  • Share