मुख्तार के जनाजे में लगा गोदी मीडिया मुर्दाबाद के नारे, देखें वीडियो

By UltaChashmaUC | March 30, 2024

ये वीडियो देख रहे हैं आप। ये मुख्तार अंसारी के जनाजे की एक छोटी सी झलक है। जो अपने मसीहा मुख्तार अंसारी को आखिरी बार देखने के लिए आए हुए हैं। इस बीच गोदी मीडिया वहां कवरेज करने के लिए पंहुची। तभी ये भीड़ जो आपको दिख रही है, ये गोदी मीडिया मुर्दाबाद के नारे लगाने लगी। साथ ही ये गोदी मीडिया गो बैक- गोदी मीडिया गो बैक के नारे लगाने लगे।

3EJb2UQPKDfTnX_v

मुख्तार को जब सुपुर्दे खाक किया जा रहा था तब कालिबाग कब्रिस्तान के पास, हजारों की संख्या में लोग केवल मुख्तार की एक झलक पाने के लिए धक्का मुक्की कर रहे थे। हालात तो ऐसे हो गए कि पुलिस फोर्स को बल का प्रयोग करके उन्हें रोकना पड़ा। पर इन सब के बीच ये गोदी मीडिया गो बैक के नारे जोरो से गूंज रहे थे। जिसको सोशल मीडिया पर शेयर करके लोग गोदी मीडिया की असलियत को बता रहे हैं। देखिए जरा आखिर क्या कह रहे हैं लोग।

इस पर अश्वनी सोनी कह रहे हैं- मुख्तार अंसारी के जनाजे में पहुंचे लोगों ने मीडिया को देखा तो  "गोदी मीडिया मुर्दाबाद और गो बैक गोदी मीडिया" के नारे लगाये।. बताया जा रहा है 5 बार के विधायक मुख्तार अंसारी को मीडिया द्वारा लगातार गैंगस्टर और माफिया कहे जाने से लोगों का गुस्सा फूटा।
https://x.com/Ramraajya/status/1773959130421854251?s=20

राज प्रकाश कह रहे हैं- भारतीय मीडिया की विश्वसनीयता इतनी गिर चुकी है कि लोग “गोदी मीडिया मुर्दाबाद” के नारे लगा रहे हैं और सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। यह वीडियो गाजीपुर की है जहां मुख्तार अंसारी को “माफ़िया” कहकर संबोधित करने वाली मीडिया को वहां की जनता ने खदेड़ दिया।
https://x.com/PrakashRofl/status/1773959046925844719?s=20

वाजिद खान कह रहे हैं- मुख्तार अंसारी को माफ़िया कहने वाली मीडिया को गाज़ी पुर के लोगों ने "गोदी मीडिया मुर्दाबाद" के नारे के साथ भगाया, जैसे ही भीड़ मीडिया की तरफ़ बढ़ी सभी मीडियाकर्मी अपने कैमरे लेकर चुपचाप निकल गये!
https://x.com/realwajidkhan/status/1773962868918227116?s=20

सचिन गुप्ता कह रहे हैं- एक तरफ मुख्तार अंसारी समर्थक हैं। दूसरी तरफ मीडिया है, नारे लग रहे हैं।गोदी मीडिया मुर्दाबाद, गोदी मीडिया गो बैक..
https://x.com/SachinGuptaUP/status/1773940571226226748?s=20

एक यूजर कह रहे हैं - आज कल मीडिया का स्तर किस तरीके से गिरता जा रहा है इसका अंदाजा आप आये दिन देखते रहते हैं। मुख्तार अंसारी के समर्थक नारे लगा रहे हैं। गोदी मीडिया मुर्दाबाद , गोदी मीडिया गो बैक..
https://x.com/IndiaITCell24/status/1773960415065833928?s=20

गोदी मीडिया आए दिन जहां भी कवरेज करने के लिए जाती है वहां उसका विरोध शुरू हो जाता है। और ये विरोध करने वाले किसी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं। बल्कि ये देश के आम जनता हैं। इन्हें ये बात बहुत अच्छे से पता है कि गोदी मीडिया का काम किसके लिए है और सबसे जरूरी बात तो ये है कि जिस हिसाब लोग गाजीपुर में गोदी मीडिया का विरोध कर रहे हैं। उस हिसाब से अगर देश में हर जगह उनका विरोध होने लग जाए तो फिर इनका क्या होगा। अपना जवाब हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बताइएगा।

PUBLISHED BY- ARUN CHAURASIYA

  • Share