यूपी के सम्भल में सुबह 9 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग, कई जगहों पर EVM खराब

By UltaChashmaUC | May 7, 2024

तीसरे चरण का मतदान आज यानी 7 अप्रैल को शुरू हो चुका है। तीसरे चरण के मतदान में यूपी की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है।  ये सीटें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली और आंवला हैं। आपको बता दें सुबह 9 बजे तक यूपी की सभी 10 सीटों पर 11.63% मतदान हुआ है।

सुबह 9 बजे तक का वोटिंग परसेंटेज...
सम्भल-14.71%
हाथरस-13.43%
आगरा-12.74%
फतेहपुर सीकरी- 14.00%
फिरोजाबाद-13.36%
मैनपुरी- 12.18%
एटा-13.16%
बदायूं- 12.89%
आंवला- 11.42%
बरेली-11.59%

ईवीएम खराब होने के कारण जीरो वोटिंग
तीसरे चरण में मतदान के दौरान अलग सीटों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत भी मिली है। जिसमें बरेली के बिथरी चैनपुर में बूथ 280,283,284 और 288 पर ईवीएम सुबह को पौन घंटा खराब रहने के चलते मतदान प्रभावित रहा। नवाबगंज के 253 और 255 बूथ पर भी ईवीएम खराब हुई।
वहीं, बरेली में ककराला के मतदान केंद्र मदरसा फैज ए आम बूथ संख्या 360 पर ईवीएम लगातार खराब हो रही है सुबह से छह बार मशीन को बदला जा चुका है। उसके बाद भी सुचारू रूप से मतदान नहीं हो पा रहा है। मतदान कर्मचारी टेक्निकल इश्यू बढ़कर मतदाताओं को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। मतदान केंद्र मुस्लिम डिग्री कॉलेज की बूथ संख्या 347 पर भी ईवीएम खराब है। बूथ संख्या 360 पर अब तक जीरो वोटिंग हुई है।

PUBLISHED BY- ARUN CHAURASIYA

  • Share