मुख्तार को जहर देकर मारा गया? देखिए क्या बोला भारत का विपक्ष..

By UltaChashmaUC | March 29, 2024

उत्तर प्रदेश में बड़े माफिया रहे मुख्तार अंसारी की गुरुवार की रात को मौत हो गई। बांदा जेल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां करीब 1 घंटे के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि मुख्तार की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पर वहीं मुख्तार अंसारी की मौत के बाद नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं, कोई इसे साजिश करार देते हुए जांच की मांग कर रहा है तो कोई इसे निंदनीय बता रहा है, मुख्तार अंसारी को लेकर किसने क्या कहा, देखिए जरा।

मुख्तार अंसारी के कार्डियेक अरेस्ट से मौत के बाद AIMIM सांसद  Asaduddin Owaisi ने X पर पोस्ट कर कहा कि- इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन। अल्लाह से दुआ है के वो मुख़्तार अंसारी को मग़फ़िरत फ़रमाए, उनके ख़ानदान और उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अदा करें। अफजाल अंसारी, यूसूफ अंसारी ग़ाज़ीपुर की अवाम ने अपने चहीते बेटे और भाई को खो दिया। मुख़्तार साहब ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्हें ज़हर दिया गया था। बावजूद इसके, सरकार ने उनके इलाज पर तवज्जोह नहीं दिया। निंदनीय और अफसोसजनक है ये।

https://x.com/asadowaisi/status/1773441649881886737?s=20

वहीं- बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि- "यूपी से पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दु:खद समाचार मिला। परवरदिगार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। कुछ दिन पूर्व उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें जेल में जहर दिया गया है फिर भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। ये न्यायसंगत और मानवीय नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे विचित्र मामलों व घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।"
https://x.com/yadavtejashwi/status/1773415022162776305?s=20

वहीं हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव ने भी मुख्तार अंसारी की मौत पर बड़े आरोप लगाए हैं.. पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, "पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी जी की सांस्थानिक हत्या क़ानून, संविधान, नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा है।"
https://x.com/pappuyadavjapl/status/1773401924160700784?s=20

साथ ही सपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, "पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि"।
https://x.com/samajwadiparty/status/1773399202774815140?s=20

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने मुख्तार की मौत पर कहा कि- पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी जी का असामायिक निधन बेहद दुखद, मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.. मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति हैं, प्रकृति उन्हें यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। पूर्व में ही उन्होंने अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी, मैं माननीय उच्च न्यायालय इलहाबाद हाईकोर्ट, उत्तर प्रदेश से उनकी मृत्यु की सीबीआई जांच की मांग करता हूं।
https://x.com/BhimArmyChief/status/1773422784213061991?s=20

वहीं, मुख्तार की मौत से पहले वो कई बार दावा करता रहा कि उसके खाने में जहर दिया जा रहा है, जिसको देखते हुए बांदा जेल के जेलर और कुछ अधिकारियों को स्सपेंड भी कर दिया गया, पर उसके कुछ दिन बाद ही अस्पताल में पहुंचने के बाद अचानक मुख्तार की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। आखिर इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। आप हमें कमें बॉक्स में लिख कर बताइएगा।

PUBLISHED BY- ARUN CHAURASIYA

  • Share