INDIA ALLIANCE: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अखिलेश के तीखे तेवर।

By UltaChashmaUC | October 18, 2023

 

 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ चलने की राह अब टुटती हुयी नजर आ रही है। मध्यप्रदेश के चुनाव मे अखिलेश कांग्रेस के रूख से काफी नाखुश है, तभी तो इंडिया गठंबधन पर किये सवाल पर अखिलेश ऐसा बोल गये कि मानो दोनो पार्टीयो की साथ मे चलने की राह डगमगा रही हो। अखिलेश के तेवर साफ जाहिर कर रहे है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनो एक दुसरे के साथ ना रहने का मन बना चुकी है। विपक्ष मे फूट के आसार दिख रहे है।

इंडिया गठबंधन मे एकजुटता की कमी

इंडिया गंठबंधन,  जिसकी मिटिंग दिल्ली मुंबई से लेकर पटना तक हुयी , कई तरह की बयानबाजी भी हुयी,  विपक्ष पूरे जोर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा दिखाई दिया। इडिंया गठंबधन के नेता हर बार इसी बात को दोहराते दिखे कि वो सब एकजुट होकर इस बार के चुनाव मे भाजपा को हार का स्वाद चखायेंगें, लेकिन विपक्ष की ये एकता एमपी के विधानसभा चुनाव मे ही कमजोर होती दिख रही है!  जहां इन बातो का सिलसिला जोर था कि कांग्रेस औऱ सपा के बीच प्रदेश के चुनाव मे गठंबधन हो सकता है तो वही अब ऐसे बयान सामने आ रहे है जिन्हे सुनकर यही लग रहा है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कांग्रेस पार्टी के बीच सियासी हालात ठीक नही है!

सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर अखिलेश का बयान 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का ये बयान जहां  वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि यह कांग्रेस को बताना होगा कि I.N.D.I.A. गठबंधन भारत के स्तर पर होगा या नहीं। अगर देश के स्तर पर है तो देश के स्तर पर है, अगर प्रदेश स्तर पर नहीं है तो भविष्य में भी प्रदेश स्तर पर नहीं होगा। यह कांग्रेस को बताना होगा। रात के एक बजे तक बात चली, लेकिन बात नहीं बनी तो नहीं बनी। यानि की अखिलेश ने भी ये साफ कह दिया है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन अगर एमपी के चुनाव मे नही हुया तो आने वाले चुनाव मे भी नही हो सकता।

अखिलेश आगे भी नही करेंगें कांग्रेस से गठंबधन

कांग्रेस ने जब एमपी चुनाव के लिये उन सीटो पर भी अपने कडिंडेट का नाम दिया जहां सपा की जीत हुयी है, तभी ये साफ हो गया था कि कांग्रेस सपा के साथ एमपी मे कोई गठबंधन नही कर रही है, बल्की अकेले ही इस लड़ाई मे दमखम दिखायेगी। तो वही एमपी के विधानसभा चुनाव मे अगर कांग्रेस, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ इस चुनावी रण मे कोई दिलचस्पी नही दिखा रही तो अखिलेश की, “भविष्य मे भी प्रदेश स्तर पर गठंबधन ना होने की चुनौती,” यही बता रही है कि उत्तर प्रदेश  की राजनीति, जंहा अखिलेश यादव का दबदबा है यहां पर भी कांग्रेस किसी तरह के गठंबधन के बारे मे ना ही सोचे तो बेहतर है।

 

Published by : Shikha Pandey

 

 

  • Share