महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन के बीच सीटें तय, 17 पर कांग्रेस, 21 पर शिवसेना, 10 सीटों पर NCP (SCP)  लड़ेंगे चुनाव

By UltaChashmaUC | April 9, 2024

महाराष्ट्र में विपक्षी महागठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच सीटों का बंटवारा तय हो गया है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले और बालासाहेब थोराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि महाराष्ट्र की 21 सीटों पर शिवसेना, 10 सीटों पर NCP (SCP) और 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को मुंबई में तीनों दलों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का ऐलान किया।

कांग्रेस इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
महाराष्ट्र की जिन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी उसके बारे में संजय राउत ने बताया कि कांग्रेस नंदरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, बांद्रा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नांदेड़, जलना, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, पुणे, लातूर, सोलापुर,कोल्हापुर और नॉर्थ मुंबई से लड़ेगी। वहीं, शरद पवार की पार्टी बारामती, शिरपुर, सतारा, भिवंडी, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण, भीड़, मधा, डिंडौरी, रावेर सीट से चुनाव लड़ेगी।
उद्धव ठाकरे की पार्टी इन सीटों पर चुनावी मैदान में
शिवसेना (UBT) उद्धव ठाकरे का दल महाराष्ट्र के जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मवाल, धाराशिव, रत्नागिरी, बुलढाणा, शिरडी, संभाजीनगर, सांगली, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ सेंट्रल, यवतमाल, हिंगोली और हातकणंगले सीटों पर लड़ेगा।

"राज्य और केंद्र की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है"
सीटों के बटवारे के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि तीनों पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर सभी 48 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास लगातार कर रहे हैं, लेकिन हमें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। मैंने जो 'तड़ीपार' नारा दिया था, उसे पूरा करने का मन जनता ने ही मन बना लिया है। साथ ही प्रचार प्रसार को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब हम जल्द ही घोषणा करेंगे कि महाविकास अघाड़ी मिलकर कैसे प्रचार करेगी। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि जगह बंटवारे को लेकर हमने सारी मुश्किल खत्म कर दी है। आप सबको पता है कि राज्य और केंद्र की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है। सबने देखा है कि किस तरह से सोनिया गांधी को ED दफ्तर में बैठाया गया। इन सब चीजों का बदला जनता लेगी।

पहले इन सीटों को लेकर फंसा था पेंच
जब तक महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा तय नहीं हुआ था तब तक ये कहा जा रहा था कि कांग्रेस और उद्धव में सब कुछ ठीक नहीं है और इसी कारण से इंडिया अलायंस के बीच गठबंधन नहीं हो पा रहा है। पर तमाम नाराजगी और सीटों पर फंसे पेंच को सुलझा कर महा गठबंधन महाराष्ट्र की सभी सीटों को जीतने के लिए आगे बढ़ चली है। साथ ही आपको बता दें कि इस बंटवारे से पहले दक्षिण मध्य मुंबई, सांगली, उत्तर पश्चिम सीट कांग्रेस किसी भी कीमत पर चाहती थी। यहां तक की बात नहीं बनी तो फ्रेंडली फाइट तक का ऑफर कांग्रेस ने दिया लेकिन उद्धव और राउत ने एक नहीं सुनी और इंकार कर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए, जबकि भिवंडी सीट एनसीपी और कांग्रेस के बीच नाराजगी की वजह बनी थी। पर अंतत: सब कुछ सेटल हो गया और सभी पार्टी सहमति से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई हैं।

PUBLISHED BY- ARUN CHAURASIYA

 

Seats decided in Maharashtra between INDIA alliance, Congress on 17, Shiv Sena on 21, NCP (SCP) will contest on 10 seats.

  • Share