सुबह 9 बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक मतदान, बंगाल में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प

By UltaChashmaUC | April 26, 2024

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर हो रहा है। दूसरे चरण का मतदान आज शाम 6 बजे तक खत्म हो जाएगा। दूसरे चरण के मतदान में बहुत से दिग्गजों के संसदीय सीटों पर परीक्षा है। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मोदी सरकार के 5 केंद्रीय  मंत्री, 2 पूर्व सीएम और साथ में 3 फिल्मी सितारों की परीक्षा है। इसके अलावा वायनाड से राहुल गांधी की सीट पर भी आज मतदान हो रहे हैं। मतदान के बीच बंगाल में टीएमसी ने एक बड़ा आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्स, महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। जिसको लेकर बालूरघाट में बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली।

वहीं आज दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक मतदान की बात करें तो त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 17% और सबसे कम महाराष्ट्र में 7.45% वोटिंग हुई है।
सुबह नौ बजे तक कहां- कितना मतदान हुआ?
यूपी -11.67 फीसदी
बिहार 9.84 फीसदी
केरल-11.98 फीसदी
कर्नाटक- 9.21 फीसदी
राजस्थान-11.77 फीसदी
मध्य प्रदेश- 13.82% मतदान
राजस्थान: 11.77%
उत्तर प्रदेश: 11.67%
केरल: 11.98%
जम्मू और कश्मीर: 10.39%
बिहार: 9.84%
असम: 9.71%
कर्नाटक: 9.21%
महाराष्ट्र: 7.45%

केरल की सभी 20 सीटों पर आज मतदान
दूसरे चरण के मतदान के लिए केरल की सभी 20 सीटों, कर्नाटक की 28 सीटों में से 14 सीटों, राजस्थान की 13 सीटों, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीटों, मध्य प्रदेश की छह सीटों और पांच-पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। असम और बिहार में, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन सीटें, और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान हो रहे हैं।
इससे पहले, दूसरे चरण के मतदान में 89 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होने की उम्मीद थी। हालांकि, मायावती की बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के बाद मध्य प्रदेश के बैतूल में मतदान को नई तारीख के लिए पोस्टपॉनड कर दिया गया। बैतूल में अब तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा।

PUBLISHED BY- ARUN CHAURASIYA

  • Share