समाजवादी पार्टी ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के बीच सपा की बड़ी रणनीति

By UltaChashmaUC | May 6, 2024

लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने एक  बड़ा उलट फेर किया है। सपा ने चुनावी सरगर्मी के बीच अपना  प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। पार्टी ने  प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। हालांकि इससे पहले श्याम लाल पाल पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष बनाए गए थे। श्याम लाल पाल प्रयागराज के रहने वाले हैं। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल इस बार फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके कारण इस बड़े उलटफेर को देखा जा रहा है। फतेहपुर लोकसभा सीट पर 20 मई को वोटिंग होनी है।

जातीय समीकरण को साधने की कोशिश
श्याम लाल पाल सिंह को पार्टी अध्यक्ष बनाने के पीछे सपा के पीडीए फॉर्मूले को देखा जा रहा है। अखिलेश यादव इस नए दांव के जरिए ओबीसी वोटर्स पर निशाना साधने की कोशिश में है। सपा मुखिया किसी भी जाति को साधने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पहले उन्होंने नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा तो वहीं अब श्याम लाल पाल सिंह का नई भूमिका में उतार कर इस जाति के लोगों को भी साधने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। तीसरे चरण की वोटिंग से पहले सपा प्रदेश में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश में लगे हैं। क्योंकि इस चुनाव में अखिलेश ने अपने परिवार के अलावा किसी यादव प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया। इसलिए, वह ओबीसी की दूसरी जातियों पर फोकस कर रहे हैं

PUBLISHED BY- ARUN CHAURASIYA

  • Share