दिग्विजय सिंह ने की नेता जी और अखिलेश यादव की तारीफ

By UltaChashmaUC | October 26, 2023

 

 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कितने सभ्य और शालीन नेता है इस बात को आप न केवल सापाइयों बल्कि दूसरी पार्टी के नेताओं के द्वारा पहले भी सुन चुके होंगे, लेकिन दो पार्टियों की दूरियों और जबानी जंग के बीच अगर उस पार्टी का कोई बड़ा नेता ऐसे मौके पर अखिलेश यादव की तारीफ़ों के पुल बांध दे तो विरोधी भी प्रोपोगेनडा नहीं फैला सकेंगे।

सपा कांग्रेस के बीच तनातनी

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) का अखिलेश वखिलेश वाला बयान और यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का अखिलेश यादव को लेकर न जाने क्या क्या कहना, दोनों पार्टियों के बीच दूरी बढ़ा चुका है वहीं मध्यप्रदेश मे गठबंधन न कर के सपा को धोखा देना अखिलेश को पहले ही कांग्रेस के खिलाफ बुलवा चुका है। वहीं अपने नेता की गलती और मध्यप्रदेश मे सपा से गठबंधन नहीं होने पर कांग्रेस के न केवल वरिष्ठ नेता बल्कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह(Digvijaya Singh) का अब बयान अखिलेश की हिमायत करने वाला है।

दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को दी हिदायत

दिग्विजय सिंह(Digvijaya Singh) ने अखिलेश वाकहिलेश बयान पर कमलनाथ को नसीहत दी है की उन्हे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। साथ ही साथ दिग्विजय सिंह(Digvijaya Singh) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को बहुत शरीफ व्यक्ति बताया है, उन्होंने कहा की वह अच्छा लड़का है, पढ़ा लिखा भी है, अखिलेश ने अपनी वसीयत के साथ परिवार को भी संभाला है। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने कहा की अलायंस मे फ़्रेंडली फाइट हो जाती है। लेकिन मुझको इतना मालूम है की समाजवादी पार्टी और अखिलेश जी भारतीय जनता पार्टी के साथ तो नहीं जाएंगे।

मुलायम सिंह की तारीफ भी की

पत्रकारों ने लखनऊ मे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के प्रधानमंत्री दावेदारी के होर्डिंग और पोस्टर पर भी जब सवाल किया तो उन्होंने कहा की इसमे क्या गलत है, पोस्टर लगाने का अधिकार हर किसी को है।  दिग्विजय सिंह ने इस दौरान नेता जी मुलायम सिंह यदाव की भी तारीफ़े की। उन्होंने कहा की मुलायम सिंह यादव नजी की तो मेरे पर बड़ी कृपा थी, जब वह मुख्यमंत्री थे तब मैं भी मुख्यमंत्री था, जब भी मैं उनसे टाइम माँगता था वह मुझसे मिलते थे, उनका जैसा राजनेता मैंने आज के युग मे नहीं देखा। साथियों अखिलेश और नेता जी का यही तो समाजवाद है जो विरोध के बावजूद विरोधियों से उनके मुह से तारीफ़े निकलवा दें। आप दिग्विजय सिंह के बयान पर क्या सोचते है हमें लिखकर बता सकते है।

Published By:- Shikha Pandey 

दिग्विजय सिंह की कांग्रेस नेता कमलनाथ को नसीहत, कहा अखिलेश के बारे मे ऐसा नही बोलना चाहिये था।

  • Share