अखिलेश ने आज़मगढ़ की सीट पर कांग्रेस को चेताया, कहा हम अमेठी की सीट पर आगये तब!

By UltaChashmaUC | October 20, 2023

 

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav)  मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर कांग्रेस पर बेहद नाराज नजर आ रहे है। सीतापुर से लेकर शाहजहांपुर तक अखिलेश यादव का हर एक मीडिया मे दिया गया बयान कांग्रेस के लिए मुश्किल भरा होने वाला है। मध्यप्रदेश मे सपा के सीटींग विधायक के खिलाफ कांग्रेस का अपने प्रत्याशियों को मैदान मे उतारना अखिलेश को अखर गया है। यही नहीं अखिलेश ने छह सीटे कांग्रेस द्वारा सपा के लिए मध्य प्रदेश मे छोड़ने की बात को भी मीडिया के सामने खोल दिया है अब ऐसे मे जब इन छह सीटों पर भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतार दिए तो अखिलेश का गुस्सा होना लजमी भी है।

अखिलेश ने आजमगढ़ पर चेताया

अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav)  ने इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को एक बार फिर नसीहत दे दी है। अजय राय का नाम लिए बगैर अखिलेश ने कहा की जहां तक की कांग्रेस के एक नेता का आजमगढ़ को लेकर दिए गए बयान की बात है तो आजमगढ़ का रिश्ता समजवादियों के लिए बेहद गहरा है। अगर कोई आजमगढ़ पर टिप्पणी करेगा तो वह भी फिर सुनने के लिए तैयार रहे। अखिलेश ने कहा की सोच समझ कर बोले और अगर अपने बड़े नेताओं से पूछकर बोल रहे है तो फिर ठिक है, बात अलग हो जाएगी। लेकिन जो भावनाएं समजवादियों की आजमगढ़ से है, हो सकता है वही काँग्रेसियों के लिए रायबरेली और अमेठी से हो। हमलोगों ने कभी रायबरेली और अमेठी पर टिप्पणी नहीं की इसलिए सावधान रहना चाहिए और आजमगढ़ पर बोलने से पहले बहुत सोचना चाहिए।

कन्नौज से लडे़ंगे अखिलेश यादव?

अखिलेश अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर फैलाने के लिए मध्यप्रदेश मे पिछले काफी वक्त से महनत कर रहे है, और इंडिया गठबंधन के तहत उनको उम्मीद थी, की मध्यप्रदेश मे भाजपा के खिलाफ सपा को कांग्रेस का साथ मिलेगा लेकिन ऐसी तस्वीर नहीं दिखने पर अखिलेश अब खुलकर कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी करने लगे है। और जब बात आजमगढ़ या रायबरेली, अमेठी तक पहुच जाए तो समझ लिए मामला काफी आगे बढ़ गया है। क्योंकि समाजवादी पार्टी के लिए जितना मैनपुरी की लोकसभा सीट करीब है, उतनी ही आजमगढ़ की भी। आजमगढ़ समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है और इस बात को कहा जाता रहा है, की अखिलेश (Akhilesh Yadav)  या तो कन्नौज या फिर आजमगढ़ से ही इस बार चुनाव साँसदी चुनाव लड़ेंगे। ऐसे मे कांग्रेस नेता की आजमगढ़ को लेकर की गई टिप्पणी पर अखिलेश ने नेता जी को उनका स्थान दिखा दिया है।

आजमगढ़ की सीट पर कांग्रेस को अखिलेश की चेतावनी, कहा हम अमेठी रायबरेली की बात नही कर रहे।

  • Share