समाजवादी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, अग्निवीर से लेकर MSP और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दे शामिल

By UltaChashmaUC | April 10, 2024

लोकसभा चुनाव में हर पार्टी देश की जनता को लुभाने में लगी हुई है। हर रोज कोई ना कोई पार्टी देशवासियों से एक बड़ा वादा कर रहे हैं। अब वो चाहे घोषणा पत्र के जरिए हो या फिर चुनावी रैली में अपने भाषण के जरिए। इसी क्रम में आज यूपी की राजनीतिक गलियों से समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। वैसे, यूपी में तो इंडिया गठबंधन एक साथ लड़ रही है, जिसमें कांग्रेस यूपी की 80 सीटों में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो, बाकी की बची हुई सीटों पर सपा अपने सहयोगी दलों के साथ लड़ रही है। ऐसे में समाजवादी का घोषणा पत्र इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि सपा यूपी के साथ-साथ देश के बाकी कई प्रदेशों में भी दमखम रखती है।

2025 में जातीय जनगणना और किसानों को एमएसपी
सपा के घोषणा पत्र का ऐलान खुद अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय से किया। समाजवादी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव के मैदान में अपने सबसे मजबूत फॉर्मूले पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के साथ उतरी है। इसके साथ ही किसानों, युवाओं, महिलाओं को लेकर भी सपा ने बड़ी घोषणाएं की है। अखिलेश यादव ने पत्र जारी करते हुए कहा कि 2025 में जातीय जनगणना पूरे देश की होगी, 2029 तक सबको न्याय दिलाएगी सपा सरकार। अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि साल के आखिर में किसानों का कर्ज माफ किए जाएंगे।  दूध उत्पादन समेत सभी फसलों की पर एमएसपी देने की भी बात कही। साथ ही किसानों के लिए सिंचाई की मुफ्त व्यवस्था करने की भी घोषणा अखिलेश यादव ने की।

अग्निवीर को खत्म करेंगे अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और मुफ्त शिक्षा दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि देश की  हर महिला को नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार है। साथ ही जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करने का वादा भी किया। इसके साथ उन्होंने कर्मचारियों से पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल करने के लिए वादा किया। उन्होंने कहा कि सीमाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। भारत के कुछ हिस्से में सीमा सिकुड़ रही है। अग्निवीर सोची समझी रणनीति है। अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा। अखिलेश ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर भाजपा दोबारा आई तो कहीं, पुलिस पीएसी में भी तीन साल की नौकरी न कर दे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने के बाद इन सभी वादों को तत्काल भाव से लागू किया जाएगा।

घोषणा पत्र में की गई बड़ी बातें...
1. सभी किसानों का कर्ज साल के अंत तक माफ किए जाएंगे

2. गरीब महिलाओं को 3000 रुपए पेंशन

3. किसान आयोग का गठन

4. छोटे और सीमांत किसानों को 5000 रुपए महीना पेंशन

5. 10 किमी पर एक कृषि मंडी बनाएंगे

6. 2025 में जातीय जनगणना

7. मनरेगी की मजदूरी बढ़ाकर 450 रूपए की जाएगी

8. युवाओं को लैपटॉप, परीक्षाओं में भ्रष्टाचार समाप्त किया जाएगा

9. मुफ्त राशन में गेहूं की जगह आटा दिया जाएगा

10. हर राशन कार्ड धारी परिवार को 500 रुपए महीना मोबाइल डेटा मुफ्त

11. महिलाओं को संसद में 33 फीसदी आरक्षण

12. दुग्ध और किसानों को स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी

13. यूपी के गन्ना किसानों के लिए दस हजार करोड़ का रोलिंग फंड

14. सामाजिक न्याय, लोकतंत्र बचाना, मीडिया की आजादी

15. 2029 तक सबको न्याय देने का वादा

16. 2029 तक भूख से मुक्ति और गरीबी का उन्मूलन

17. 2025 तक सभी आरक्षित रिक्त पदों को भरा जाएगा

18. बेटियों की पीजी तक मुफ्त शिक्षा

 

PUBLISHED BY- ARUN CHAUARSIYA

Samajwadi Party releases manifesto, issues ranging from Agniveer to MSP and caste census included

  • Share