योगी के मंत्री को प्राइवेट अस्पताल ने लूटा, मां के ईलाज के नाम पर 4 दिन में लिए 4 लाख, आखिर में निधन

By UltaChashmaUC | April 12, 2024

यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मां का निधन हो गया है। जिसके बाद से वो एक प्राइवेट अस्पताल पर ठगे जाने के आरोप लगा रहे हैं। ओपी राजभर का कहना है कि उनकी मां की तबीयत खराब होने पर वो लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज कराने के लिए लाए थे। जहां उनकी मां को 4 दिनों तक एडमिट कर इलाज किया जा रहा था और इन चार दिनों में उनसे 4 लाख से ज्यादे रुपए अस्पताल ने ऐठ लिए और उनकी मां की तबीयत पहले से भी और गंभीर हो गई। उसके बाद वो सरकारी अस्पताल ले गए जहां उनका निधन हो गया।

"मंत्री को लूट रहे हैं तो गरीब के साथ क्या करते होंगे"
मां को खोने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मां की जब तबीयत बिगड़ी तब वे चुनाव प्रचार के लिए बिहार गए हुए थे। इस बीच उनके बेटे अरविंद और अरुण राजभर अपनी दादी को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचे। राजभर ने कहा कि एंबुलेंस में मां होश में बात करते हुए आई, लेकिन वहां बेहोश रही। चार दिन में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मैं बीमार माँ का इलाज कराने गया था। अस्पताल ने मुझे लूट लिया। मैं जब गया तो मां बेहोश पड़ी थी। मां बोल नहीं पा रही थी। चार दिन में कोई इंप्रुवमेंट नहीं हुआ। पर अस्पताल वाले हमसे रुपये लेते रहे। मंत्री ने कहा कि जब ये लोग हमारे जैसे लोगों को लूट रहे हैं तो गरीब के साथ क्या करते होंगे? मेदांता में लूट मची है। वहां जो गरीब जा रहा है, उसका सिरिंज लगाकर खून निकाल ले रहे हैं। इसकी शिकायत मैंने अपने साथी मंत्री डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भी की है। हालांकि इस घटना के बाद ओपी राजभर ने लोगों से सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की भी सलाह दी।

अस्पताल ने जब मरीज को लाया तब हालत बेहद नाजुक
बता दें कि मंत्री की मां जितना देवी का गुरुवार को KGMU में इलाज के दौरान देर शाम निधन हो गया था। हालांकि, इस घटना के बाद मेदांता अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मंत्री ओम प्रकाश राजभर की 79 वर्षीय मां को 8 मार्च की रात 9 बजे मेदांता लखनऊ में वाराणसी से लाकर भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी हालत बेहद नाजुक थी। यहां उनका इलाज पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों की टीम की अगुवाई में इलाज शुरू किया गया। भर्ती करने के बाद उनकी कई जांच की गई हैं। जिनमें मॉलेक्युलर जांच, ब्रोंकोस्कोपी शामिल हैं। जांच में उन्हें टीबी से ग्रस्त पाया है। इसके अलावा उनके लंग्स में सीवियर इंफेक्शन, कैविटी के साथ उनके फेफड़ों में बैक्टीरिया और फंगस दोनों इंफेक्शन के कारण लंग्स सिकुड़ गए हैं। उनकी पहले कार्डियक की सर्जरी भी पहली से हो चुकी थी।

PUBLISHED BY- ARUN CHAURASIYA

  • Share