RAHUL GANDHI के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को नहीं मिली मणिपुर सरकार से मंजूरी

By UltaChashmaUC | January 10, 2024

राहुल गांधी की न्याय यात्रा रद्द हो सकती है। चुनाव से पहले होने वाली कांग्रेस की इस यात्रा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कुछ ऐसे हालत पैदा हो गए है जिसकी वजह से राहुल गांधी को ये यात्रा कैन्सल करनी पड़ सकती है!

यात्रा राजनीतिक प्रयास नहीं है

14 जनवरी को मणिपुर से राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं जिसके जरिए वो मणिपुर में हुई हिंसा और देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ इस यात्रा के जरिए आवाज उठाएंगे। हालांकि, यात्रा शुरू होने से पहले ही मणिपुर के हालात एक बार फिर बिगड़ने लगे हैं  क्योंकि मणिपुर को लेकर ताजा अपडेट के मुताबिक मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोनेह में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। जिसको लेकर प्रदेश के सरकार ने अभी तक इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी है। हालांकि, कांग्रेसी सांसद केसी वेणुगोपाल का कहना है कि यह राजनीतिक प्रयास नहीं है, इसलिए यात्रा का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

 

भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई गोलीबारी

आपको बता दें कि  मणिपुर में बीते कई महीनों से हिंसा चल रही है।  बीच मे हालात थोड़े संभले थे लेकिन भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई गोलीबारी के कारण एक बार फिर देखते ही देखते हिंसा एक बार फिर भड़क गई और गंभीर हो गई। जिसपर मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने गंभीर स्थिति को स्वीकार करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों पर हमलों के लिए जिम्मेदार अपराधियों को पकड़ने के लिए असम राइफल्स, बीएसएफ और राज्य पुलिस के संयुक्त प्रयास से वर्तमान में बड़ें पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है.
वहीं राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बिरेन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की रैली को अनुमति देने पर गहन विचार चल रहा है.. हम विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट ले रहे हैं.. उनसे रिपोर्ट मिलने के बाद हम ठोस निर्णय लेंगे।

manipur सरकार से अनुमति अभी तक नहीं मिल पाई है

एक तरफ जहां राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य 14 जनवरी को इंफाल पूर्वी जिले के हट्टा कांगजेइ बुंग से भारत न्याय यात्रा शुरू करने का है। वहीं सरकार से अनुमति अभी तक नहीं मिल पाई है। ऐसे मे अब काँग्रेस सिर्फ सरकार की इजाजत मिलने का ही इंतज़ार कर रही है ! अगर इजाजत मिल जाती है तो भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 66 दिनों तक चलेगी। जिसकी शुरुआत मणिपुर से ही होगी। देश के 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा क्षेत्रों से होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। जिस मणिपुर के हालात जानने कभी प्रधानमंत्री मोदी नहीं पहुचे वहा के हिंसा पीड़ितों से राहुल गांधी रूबरू होने।  हालांकि अब देखना होगा कि क्या मणिपुर सरकार  वहा से हालात सुधार पाएगी और क्या इस यात्रा के लिए इजाजत देगी या नहीं ?
खैर, आप राहुल गांधी के इस यात्रा और मणिपुर में हुई हिंसा के बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
 PUBLISHED BY- ARUN CHAURASIYA

 

  • Share