उत्तर प्रदेश में कब और कहाँ होंगे मतदान, देखें अपने शहर की सारणी-

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान कर दिया है. 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक 7 चरणों में मतदान होंगे. यूपी की बात करें तो यूपी की 80 सीटों पर भी 7 चरणों में मतदान कराये जायेंगे.

uttar pradesh lok sabha election 80 site list
uttar pradesh lok sabha election 80 site list

उत्तर प्रदेश में 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई को वोट डाले जायेंगे. वहीँ दिल्‍ली की सभी सात सीटों पर चुनाव छठे चरण में 12 मई को होंगे. नतीजे 23 मई को आएंगे.

उत्तर प्रदेश में मतदान की सरणी-

पहला चरण- 11 अप्रैल (8 सीट)- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर.

दूसरा चरण– 18 अप्रैल (8 सीट)- नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी.

तीसरा चरण– 23 अप्रैल (10 सीट)- मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत.

चौथा चरण– 29 अप्रैल (13 सीट)- शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर.

पांचवां चरण– 6 मई (14 सीट)- धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा.

छठा चरण– 12 मई (14 सीट)- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही.

सातवां चरण– 19 मई (13 सीट)- महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज.

सभी लखनऊ वासी तैयार हो जाएँ 6 मई को लखनऊ में वोट डाले जायेंगे. इस बार 90 करोड़ लोग मतदान कर सकेंगे. जिसमें करीब डेढ़ करोड़ युवा भी शामिल हैं. सभी अपने अधिकार का प्रयोग कर मतदान जरूर करें.

तारीखों की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग के बनाए गए नियमों को ही आचार संहिता कहते हैं.

चुनाव कार्यक्रम की सरणी-

पहला चरण-                11 अप्रैल      20 राज्य      91 सीट
दूसरा चरण-                 18 अप्रैल     13 राज्य       97 सीट
तीसरा चरण-               23 अप्रैल     14 राज्य       115 सीट
चौथा चरण-                 29 अप्रैल      9 राज्य        71 सीट
पांचवां चरण-                  6 मई          7 राज्य        51 सीट
छठा चरण-                     12 मई        7 राज्य        59 सीट
सातवां चरण-                 19 मई         8 राज्य्       59 सीट

पहले चरण में- आंध्र प्रदेश-24, अरुणाचल प्रदेश-2, असम-5, बिहार-4, छत्तीसगढ़-1, जम्मू-कश्मीर-2, महाराष्ट्र-7, मणिपुर-1, मेघालय-2, मिजोरम-1, नागालैंड-1, ओडिशा-4, सिक्किम-1, तेलंगाना-17, त्रिपुरा-1, यूपी-8, उत्तराखंड-5, पश्चिम बंगाल-2, अंडमान ऐंड निकोबार-1 और लक्षद्वीप-1 सीटों पर मतदान होगा.

दूसरे चरण में- असम-5, बिहार-5, छत्तीसगढ़-3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु की सभी 39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3 और पुदुचेरी की 1 सीटों पर मतदान होगा.

तीसरे चरण में- असम-4, बिहार-5, छत्तीसगढ़-7, गुजरात-26, गोवा-2, जम्मू-कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-6, यूपी-10, पश्चिम बंगाल-5, दादरा ऐंड नागर हवेली-1, दमन दीव-1 सीटों पर मतदान होगा.

चौथे चरण में- बिहार-5, जम्मू कश्मीर-1, झारखंड-1, मध्यप्रदेश-6, महाराष्ट्र-17, उड़ीसा-6, राजस्थान-13, यूपी-13, बंगाल-8 सीटों पर मतदान होगा.

पांचवे चरण में- बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7 सीटों पर मतदान होगा.

छठवें चरण में- बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7 सीटों पर मतदान होगा.

सातवें चरण में- बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4 सीटों पर मतदान होगा.

team ultachasmauc

We are team pragya mishra..we are team ulta chasma uc..we are known for telling true news in an entertaining manner..we do public reporting..pragya mishra ji is public reporter..