LIVE: यूपी की 80 सीटें फ़ाइनल, डिम्पल-राहुल हारे, देखें कौन कहाँ से और कितने वोट से जीता ?
उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन होने के बावजूद बीजेपी ने बम्पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस का तो सूपड़ा ही साफ हो गया है. राहुल गाँधी अपना गढ़ अमेठी भी हार गए हैं. राहुल गाँधी को बीजेपी की दिग्गज नेता स्मृति ईरानी ने मात दे दी है.

यूपी में कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट ही मिली है और वो है सोनिया गाँधी की रायबरेली सीट. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी बहुत बड़ा झटका लगा है. अखिलेश 37 सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे. जिसमें वे केवल 5 सीट ही जीत पाए बाकी सभी सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बड़ी बात तो ये है की अखिलेश की पत्नी डिम्पल यादव भी अपनी सीट हार गईं हैं. डिम्पल को बीजेपी के सुब्रत पाठक ने हरा दिया है.
यूपी में अगर फायदा हुआ है तो वो है बसपा. बसपा के पास लोकसभा की एक भी सीटें नहीं थीं. इस बार मायावती ने अखिलेश के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई और इस बार 9 सीटें जीत ली हैं. अब देखें की कौन कहाँ से जीता-
लोकसभा सीट- जीते- पार्टी – वोट
- सहारनपुर- हाजी फजलुर्रहमान- बसपा- 513268
- कैराना- प्रदीप कुमार- बीजेपी- 564380
- मुजफ्फरनगर- संजीव कुमार बालियान- बीजेपी- 569535
- बिजनौर- मलूक नागर- बसपा- 559824
- मेरठ- राजेंद्र अग्रवाल- बीजेपी- 582976
- बागपत- डॉ. सत्यपाल सिंह- बीजेपी- 519136
- गाजियाबाद- विजय कुमार सिंह- बीजेपी- 942576
- गौतमबुद्धनगर- डॉ. महेश शर्मा- बीजेपी- 828164
- नगीना- गिरीश चंद्र- बसपा- 567195
- अमरोहा- कुंवर दानिश अली- बसपा- 600744
- बुलंदशहर- भोला सिंह- बीजेपी- 677196
- अलीगढ़- सतीश कुमार गौतम- बीजेपी- 651805
- हाथरस- राजवीर दिलेर- बीजेपी- 679799
- मथुरा- हेमा मालिनी- बीजेपी- 667342
- आगरा- सत्यपाल सिंह बघेल- बीजेपी- 646221
- फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चाहर- बीजेपी- 662794
- मुरादाबाद- डॉ. एस.टी. हसन- सपा- 648817
- रामपुर- आज़म खान- सपा- 559018
- संभल- डॉ. शफीकुर्रहमान- सपा- 657505
- फिरोजाबाद- डॉ. चंद्र सेन- बीजेपी- 494050
- मैनपुरी- मुलायम सिंह यादव- सपा- 523145
- एटा- राजवीर सिंह- बीजेपी- 544267
- बदायूं- डॉ. संघमित्रा मौर्या- बीजेपी- 510343
- आंवला- धर्मेंद्र कश्यप- बीजेपी- 536377
- बरेली- संतोष कुमार गंगवार- बीजेपी- 563533
- पीलीभीत- वरुण गाँधी- बीजेपी- 702755
- शाहजहांपुर- अरुण कुमार सागर- बीजेपी- 686352
- खीरी- अजय कुमार- बीजेपी- 609285
- हरदोई- जय प्रकाश- बीजेपी- 567244
- मिश्रिख- अशोक कुमार रावत- बीजेपी- 533562
- उन्नाव- साक्षी महाराज- बीजेपी- 702441
- फर्रुखाबाद- मुकेश राजपूत- बीजेपी- 567930
- इटावा- डॉ. राम शंकर कठेरिअ- बीजेपी- 519674
- कन्नौज- सुब्रत पाठक- बीजेपी- 559424
- कानपुर- सत्यदेव पचौरी- बीजेपी- 466442
- अकबरपुर- देवेंद्र सिंह ‘भोले’- बीजेपी- 577603
- जालौन- भानू प्रताप सिंह वर्मा- बीजेपी- 579723
- झांसी- अनुराग शर्मा- बीजेपी- 808371
- हमीरपुर- पुष्पेंद्र सिंह चंदेल- बीजेपी- 574101
- धौरहरा- रेखा वर्मा- बीजेपी- 512582
- सीतापुर- राजेश वर्मा- बीजेपी- 513984
- मोहनलालगंज- कौशल किशोर- बीजेपी- 626972
- लखनऊ- राजनाथ सिंह- बीजेपी- 627881
- रायबरेली- सोनिया गाँधी- कांग्रेस- 533687
- अमेठी- स्मृति ईरानी- बीजेपी- 467598
- बांदा- आर.के. सिंह पटेल- बीजेपी- 477100
- फतेहपुर- निरंजन ज्योति- बीजेपी- 563715
- कौशांबी- विनोद कुमार सोनकर- बीजेपी- 381517
- बाराबंकी- उपेंद्र सिंह रावत- बीजेपी- 535594
- फैजाबाद- लल्लू सिंह- बीजेपी- 528113
- बहराइच- अक्षैबर लाल- बीजेपी- 525512
- कैसरगंज- ब्रजभूषण सरन सिंह- बीजेपी- 580226
- गोंडा- कीर्ति वर्धन सिंह- बीजेपी- 507276
- सुल्तानपुर- मेनका गाँधी- बीजेपी- 458281
- प्रतापगढ़- संगम लाल गुप्ता- बीजेपी- 434222
- फूलपुर- केशरी देवी पटेल- बीजेपी- 542398
- इलाहाबाद- रीता बहुगुणा जोशी- बीजेपी- 493204
- अंबेडकरनगर- रितेश पांडेय- बीजेपी- 563445
- श्रावस्ती- राम शिरोमणि- बसपा- 441505
- डुमरियागंज- जगदम्बिका पाल- बीजेपी- 492145
- बस्ती- हरीश चंद्र- बीजेपी- 469214
- संतकबीरनगर- प्रवीण कुमार निषाद- बीजेपी- 466167
- लालगंज- संगीता आज़ाद- बसपा- 517545
- आज़मगढ़- अखिलेश यादव- सपा- 619594
- जौनपुर- स्याम सिंह यादव- बसपा- 520046
- मछलीशहर- भोलानाथ- बीजेपी- 487093
- भदोही- रमेश चंद्र- बीजेपी- 508989
- महराजगंज- पंकज चौधरी- बीजेपी- 725557
- गोरखपुर- रवि किशन- बीजेपी- 715010
- कुशीनगर- विजय कुमार दुबे- बीजेपी- 595508
- देवरिया- रमापति राम त्रिपाठी- बीजेपी- 577617
- बांसगांव- कमलेश पासवान- बीजेपी- 544434
- घोसी- अतुल कुमार सिंह- बसपा- 572459
- सलेमपुर- रविंद्र- बीजेपी- 463930
- बलिया- वीरेंद्र सिंह- बीजेपी- 464039
- गाजीपुर- अफजल अंसारी- बसपा- 564144
- चंदौली- डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय- बीजेपी- 508113
- वाराणसी- नरेंद्र मोदी- बीजेपी- 673453
- मिर्जापुर- अनुप्रिया सिंह पटेल- अपना दल- 590867
- रॉबर्ट्सगंज- पकौड़ी लाल कॉल- अपना दल- 447691