यूपी समेत 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपचुनाव का ऐलान..23 जून को होगी वोटिंग..

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के साथ 6 राज्यों में केंद्र शासित प्रदेशों (Elections in 6 States and union territories) में लोकसभा और विधानसभा की 10 सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है..उत्तर प्रदेश पंजाब, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और झारखंड में 23 में जून को वोटिंग होगी..यूपी की रामपुर और आजमगढ़, पंजाब की संगरुर के साथ तीन लोकसभा सीटों पर डाले जाएंगे..और इसके साथ ही त्रिपुरा अगरतला, टाउन बार्दोवली सुरमा जुबराजनगर, आंध्र प्रदेश की आत्माकुर, दिल्ली की राजिंदरनगर और झारखंड की मांढर विधानसभा की 7 सीटों पर मतदान होंगें..
मांडर विधानसभा उपचुनाव की जाने शेड्यूल
- अधिसूचना जारी: 30 मई, 2022
- नामांकन की तारीख: 6 जून,2022
- नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की तारीख: 7 जून 2022 नाम वापसी की तारीख: 9 जून, 2022
- मतदान की तारीख: 23 जून, 2022
- मतगणना की तारीख: 26 जून, 2022
- चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की तारीख: 28 जून, 2022
23 जून को मांडर विधानसभा का उपचुनाव..
झारखंड के मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तारीख की घोषणा हुई है..इसको लेकर 30 मई 2022 को अधिसूचनाा जारी कि जाएगी..वहीं 6 जून से कैंडिडेट नाॅमिनेशन करेंगें..7 जून को नामों की स्क्रूटनी होगी, कैडिडेट अपना नाम 7 जून तक वापस ले सकता है..इस सीट पर चुनाव 23 जून को होगा..और 26 जून को काउंटिंग होगी..मांडर विधानसभा उपचुनाव (Elections in 6 States and union territories) की पूरी प्रक्रिया 28 जून तक कर ली जाएगी..
कैसे खाली हुई मांडर विधानसभा सीट
कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की मांडर विधानसभा से विधायक थे..आय से ज्यादा संपत्ति मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बंधु तिर्की को दोषी पाया था..इसके तहत कोर्ट ने तीन साल की सजा और तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाया था..तीन साल की सजा मिलने पर विधायक बंधु तिर्की की विधायकी खत्म हो गई..इस संबंध में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने भी आदेश जारी किए थे..बंधु तिर्की की विधायकी खत्म होने के साथ ही मांडर विधानसभा सीट खाली हो गई थी..और इसके बाद उपचुनाव (Elections in 6 States and union territories) की चर्चा क्षेत्र में तेज थी..
बंधु तिर्की के साथ 5 और विधायकों की जा चुकी है विधायकी..
कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की के अलावा अब तक राज्य के (Elections in 6 States and union territories) चार अन्य विधायकों की विभिन्न मामलों में विधायकी जा चुकी है..रांची के सिल्ली विधानसभा से JMM विधायक अमित महतो की विधायकी खत्म हुई थी..और इसके अलावा कोलेबिरा से झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का लोहरदगा के आजसू विधायक कमल किशोर भगत और गोमिया के JMM विधायक योगेंद्र महतो की भी विधायकी भी जा चुकी है..