सपा ने किया गोंगपा पार्टी से गठबंधन, घोषित कर दिए अपने उम्मीदवार

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां सत्ताधारी पार्टी को गिराने के लिए एक दूसरे से गठबंधन करने में लगे हैं. बीएसपी मायावती ने तो पहले ही साफ़ कर दिया है की वो अकेले ही चुनाव लड़ेंगी. वहीँ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कॉंग्रेस से गठबंधन तोड़ चुके हैं. उन्होंने कहा था की अब कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं होगा. लगभग कांग्रेस पार्टी से सबने किनारा कर लिया है. ये कांग्रेस के भविष्य पर बुरा असर डाल सकता है.

समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में हुआ गठबंधन

sp ggp make alliance announced candidates
फोटो सौजन्य से:- NEWPOWERGAME

वहीं सपा ने अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन कर लिया है. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिये हैं. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पहले कांग्रेस से गठबंधन करना चाह रही थी पर शायद बात नहीं बन पाई, जिसके बाद गोंगपा ने सपा के साथ समझौता कर लिया है. गोंगपा और सपा के समझौते के मुताबिक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश की 90 सीटों में से 60 सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी, जबकि सपा 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी.

कांग्रेस पार्टी को होगा नुकसान

गोंडवाना और सपा ने रायपुर में अपनी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया साथ ही अपने प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा की. सपा ने जहां अपने 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया, तो वहीं गोंडवाना ने भी 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. हालांकि दोनों पार्टियों का बहुत अधिक प्रभाव छत्तीसगढ़ में नहीं है लेकिन गोंगपा 5 सीटों पर और सपा भी 4 से 5 सीटों पर प्रभाव डाल सकती है. और इसके साथ ही कई सीटों पर वोट भी काट सकती है. जिसका सीधा नुकसान कांग्रेस पार्टी को होगा.

घोषित प्रत्याषी

नौ सीटों के लिए घोषित प्रत्याषी- 1. बीजापुर – संतोष सुमन 2. जगदलपुर – विमलेश दुबे 3. दंतेवाड़ा – छबिंद्र कर्मा 4. रायपुर पश्चिम – नवीन गुप्ता 5. बसना – योगेंद्र भोई 6. अकलतरा – जीवन सिंह यादव 7. पामगढ़ – मुकेश लहरे 8. कोरबा – अमरनाथ अग्रवाल 9. वैशाली नगर – शुबेंद्र सिंह यादव

team ultachasmauc

We are team pragya mishra..we are team ulta chasma uc..we are known for telling true news in an entertaining manner..we do public reporting..pragya mishra ji is public reporter..