मोदी के घर गुजरात में प्रियंका की दहाड़, भाई को शहजादा बताने पर मोदी को कहा शहंशाह

By UltaChashmaUC | May 4, 2024

मोदी के शहजादे वाले बयान पर गुजरात की धरती से प्रियंका गांधी ने बड़ा जवाब दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी मेरे भाई को शहजादा कहते हैं, तो मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि ये शहजादे 4000 किमी पैदल चले हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले हैं। इस दौरान वो हर किसी के समस्याओं को सुने हैं, उनसे पूछा है कि उन्हें क्या समस्या है। वहीं एक तरफ आपके शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं। आपने कभी  टीवी पर उनका चेहरा देखा है, बिल्कुल साफ सुथरा, कपड़े पर एक जीभी दाग-धब्बे नहीं होते हैं। उनका एक बाल इधर का उधर नहीं होता है। वो भला कैसे समझ पाएंगे,  आपकी खेती, आपकी मजदूरी को। हर तरफ महंगाई है। ये बात मोदी जी नहीं समझ सकते हैं। क्योंकि वो एक बंद कमरे में रहते हैं और अगर कोई आवाज उठाने की कोशिश करता भी है तो उसकी आवाज को दबा दी जाती है।

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का सुनाया किस्सा
दादी इंदिरा और पिता राजीव गांधी की पुरानी राजनीति को याद कर प्रियंका ने आज की राजनीति को गलत बताया। प्रियंका ने कहा, "पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री ने जनता के अधिकारों को कमजोर किया है। प्रियंका ने अपने दादा और पिता जी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक जमाने में बड़े-बड़े प्रधानमंत्री होते थे, वो आपके गांव आते थे, आपके घर आते थे। जब वो आपके घर आते थे तो आप उनसे अपना हक मांगते थे। मैं यूपी के एक छोटे से गांव में गई थी अपने पिता जी के साथ, वहां मुझे एक छोटी सी बुढ़िया दादी मिली। उन्होंने बताया कि जब आपकी दादी जी यहां आई थीं तो मैंने उन्हें भी यही खीर बनाकर खिलाया था जो आपको खिला रही हूं।" प्रियंका ने आगे कहा कि उस वक्त लोग कहते थे कि हम आपको तभी वोट देंगे जब आप हमें नल से जल देंगे और हमारी जरूरतों को पूरा करेंगे। ऐसी राजनीति उस वक्त हुआ करती थी और इस राजनीति की नींव गुजरात के बेटे महात्मा गांधी जी ने  ही रखी थी।

60 हजार करोड़ में बनवाया दफ्तर
प्रियंका गांधी ने मोदी के कांग्रेस पार्टी के सबसे अमीर और अपने शासनकाल में लूटपाट वाले आरोप पर भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमें बदनाम करती है और आज खुद दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है। 60 हजार करोड़ में अपने दफ्तर बनवाए। इस पर बीजेपी कोई भी जवाब नहीं देगी। साथ ही प्रियंका ने कोविशील्ड को लेकर भी बीजेपी पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि कोविड के टीके पर मिले सर्टिफिकेट पर मोदी जी की फोटो थी। मोदी जी ने जिस कंपनी को कोविड के टीके बनाने का लाइसेंस दिया, उससे पार्टी ने चंदा लिया। आज इसी टीके के साइड इफेक्ट की रिपोर्ट आ रही है। जवान लोग खड़े-खड़े मर रहे हैं।

मोदी के भैंस वाले बयान पर दिया जवाब
पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान के साथ साथ पाकिस्तान के संदेश के चर्चाओं पर भी प्रियंका ने बीजेपी और मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव भारत में हो रहे हैं और बातें पाकिस्तान की हो रही हैं। आपको बताया जा रहा है कि कांग्रेस एक्स-रे की मशीन लाएगी। यह मशीन आपका सोना चुरा लेगी। मंगलसूत्र चुरा लेगी। आप देश के प्रधानमंत्री हैं और इतनी तर्कहीन बातें करते हैं। देश की जनता ने आपको इसलिए चुना कि दुनिया के सामने आप साफ-सुथरा बातें करें। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी मोदी के भैंस चुराने वाले बयान पर भी बीजेपी पर हमलावर होती हुई दिखी। प्रियंका ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री झूठ तो बहुत बोलते हैं, लेकिन अब फालतू बातें भी करने लगे हैं। वे कहते हैं कि अगर आपके पास दो भैंस हैं तो उनमें से एक भैंस कांग्रेस चुरा लेगी। आप बताइए कि 55 साल हमारी सरकार रही। कांग्रेस ने किसी का क्या चुराया। किसकी भैंस चुराई, किसका मंगलसूत्र चुराया। पीएम होकर भी इतनी तर्कहीन बातें करते हैं। मैं भी वह एक्स-रे मशीन देखना चाहती हूं कि कैसे वह लोगों का सोना चुराती है। कैसे मंगलसूत्र चुराती है।

PUBLISHED BY- ARUN CAHURASIYA

  • Share