प्रियंका ने बनाया प्लान ‘चौपाल’, कार्यकर्ताओं को दिया WhatsApp नंबर

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने यूपी का कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने 13 लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग मैराथन बैठक की. इस बैठक में कई बड़े अहम फैसले किये गए.

priyanka gandhi issues whatsapp number to start chaupal plan
priyanka gandhi issues whatsapp number to start chaupal plan

यूपी में कमजोर संगठन को संवारने में जुटी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ‘चौपाल’ का रास्ता चुना है. इसके लिए प्रियंका गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को एक नंबर दिया है, जिसे फोन में ‘चौपाल’ के नाम से सेव करने को कहा है. साथ ही कार्यकर्ताओं को ये भी कहा कि सभी लोग बूथ स्तर तक इस नंबर से दस-दस लोगों को जोड़ें. प्रियंका ‘चौपाल’ के जरिये मतदाताओं में अपनी पैठ बनाने के लिए काम में लग गई हैं. इस वॉट्सऐप नंबर से लोगों को कांग्रेस के प्रति जागरूक किया जायेगा.

कांग्रेस (Congress) ने उत्तर प्रदेश के लिए नियुक्त दोनों प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Madhavrao Scindia) को लोकसभा चुनाव के लिए सीटों की संख्यावार जिम्मेदारी सौंप दी है. प्रियंका गांधी को यूपी की कुल 41 लोकसभा सीटों और सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी दी है.

प्रियंका गांधी वाड्रा
  1. उन्नाव,
  2. मोहनलालगंज (आरक्षित),
  3. लखनऊ,
  4. रायबरेली,
  5. अमेठी,
  6. सुलतानपुर,
  7. प्रतापगढ़
  8. जालौन (आरक्षित)
  9. झांसी
  10. हमीरपुर
  11. बांदा
  12. फतेहपुर
  13. कौशांबी (आरक्षित)
  14. फूलपुर
  15. प्रयागराज
  16. बाराबंकी (आरक्षित)
  17. फैजाबाद
  18. अंबेडकरनगर
  19. कैसरगंज
  20. गोंडा
  21. डुमरियागंज
  22. बस्ती
  23. संतकबीर नगर
  24. महाराजगंज
  25. गोरखपुर
  26. कुशीनगर
  27. देवरिया
  28. बांसगांव (आरक्षित)
  29. लालगंज (आरक्षित)
  30. आजमगढ़
  31. घोसी
  32. सलेमपुर
  33. बलिया
  34. जौनपुर
  35. मछलीशहर (आरक्षित)
  36. गाजीपुर
  37. चंदौली
  38. वाराणसी
  39. भदोही
  40. मीरजापुर
  41. रॉबर्ट्सगंज (आरक्षित)
ज्योतिरादित्य
  1. सहारनपुर
  2. कैराना
  3. मुजफ्फरनगर
  4. बिजनौर
  5. नगीना (आरक्षित)
  6. मुरादाबाद
  7. रामपुर
  8. संभल
  9. अमरोहा
  10. मेरठ
  11. बागपत
  12. गाजियाबाद
  13. गौतमबुद्ध नगर
  14. बुलंदशहर (आरक्षित)
  15. अलीगढ़
  16. हाथरस (आरक्षित)
  17. मथुरा
  18. आगरा (आरक्षित)
  19. फतेहपुर सीकरी
  20. फिरोजाबाद
  21. मैनपुरी
  22. एटा
  23. बदायूं
  24. आंवला
  25. बरेली
  26. पीलीभीत
  27. शाहजहांपुर (आरक्षित)
  28. खीरी
  29. धौरहरा
  30. सीतापुर
  31. हरदोई (आरक्षित)
  32. मिश्रिख (आरक्षित)
  33. फर्रुखाबाद
  34. इटावा (आरक्षित)
  35. कन्नौज
  36. कानपुर
  37. अकबरपुर
  38. बहराइच (आरक्षित)
  39. श्रावस्ती

team ultachasmauc

We are team pragya mishra..we are team ulta chasma uc..we are known for telling true news in an entertaining manner..we do public reporting..pragya mishra ji is public reporter..