PM मोदी समेत 58 मंत्रियों ने ली शपथ, 21 नए चेहरे शामिल, देखें मंत्रिमंडल की पूरी सूची
मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी
पीएम मोदी के इस शब्द से शपथ समारोह का भव्य कार्यक्रम शुरू हुआ और पूरे दो घंटे तक चला. इस बीच पीएम मोदी ने अपने नए मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई. मोदी ने गुरवार को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर देश की कमान संभाल ली है.

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हजारों लोगों और अनेक खास मेहमानों के बीच पीएम मोदी और उनके मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. पीएम मोदी समेत उनकी टीम के कुल 58 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली.
सुबह से ही कयास लगाए जा रहे थे की मोदी की कैबिनेट में कौन कौन शामिल होगा किसको कौन सा पद मिलेगा. मगर पीएम मोदी ने किसी को भी इस बात की ज़रा सी भी भनक नहीं लगने दी. और 7 बजे खुद ही सबको पता चल गया की किसको कौन सा पद मिला. आइये देखते हैं लिस्ट-
कैबिनेट मंत्री
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- डी.वी. सदानन्द गौड़ा
- निर्मला सीतारमण
- राम विलास पासवान
- नरेन्द्र सिंह तोमर
- रविशंकर प्रसाद
- हरसिमरत कौर
- थावरसिंह गहलोत
- डा. सुब्रमण्यम जयशंकर
- रमेश पोखरियाल निशंक
- अर्जुन मुंडा
- स्मृति ईरानी
- डॉ. हर्षवर्धन
- प्रकाश जावडेकर
- पियूष गोयल
- धर्मेन्द्र प्रधान
- मुख्तार अब्बास नकवी
- प्रहलाद वैंकटेश जोशी
- महेन्द्रनाथ पाण्डेय
- अरविन्द सावंत
- गिरिराज सिंह
- गजेन्द्र सिंह शेखावत
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
- संतोष गंगवार
- राव इन्द्रजीत
- श्रीपद नाइक
- जितेन्द्र सिंह
- किरण रिजिजू
- प्रहलाद सिंह पटेल
- राजकुमार सिंह
- हरदीप सिंह पुरी
- मनसुख मांडविया
राज्यमंत्री
- फग्गन सिंह फुलस्ते
- अश्विनी चौबे
- अर्जुन राम मेघवाल
- जनरल वी.के. सिंह
- कृष्ण पाल गुर्जर
- राव साहब दानवे
- किशन रेड्डी
- पुरूषोत्तम रूपाला
- रामदास अठावले
- साध्वी निरंजन ज्योति
- बाबुल सुप्रियो
- संजीव कुमार वालियान
- धोत्रे संजय शामराव
- अनुराग सिंह ठाकुर
- सुरेश आंगड़ी
- नित्यानन्द राय
- रतनलाल कटारिया
- वी. मुरलीधरन
- रेणुका सिंह सरूता
- सोम प्रकाश
- रामेश्वर तेली
- प्रताप सारंगी
- कैलाश चौधरी
- देबाश्री चौधरी
इस समारोह में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो हैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री अरुण जेटली. इन दोनों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया क्युकी दोनों ने पहले ही पीएम मोदी को पत्र लिख कर कोई पद देने से मना कर दिया था. दरअसल दोनों ही मंत्रियों का स्वास्थ्य ख़राब चल रहा है.