चाचा शिवपाल ने भी मैदान में उतार दिए अपने उम्मीदवार, खुद फिरोजाबाद से लड़ेंगे, देखें लिस्ट-
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को प्रदेश के करीब आधा दर्जन छोटे दलों को साथ लाकर प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस की घोषणा कर दी है. इसी के साथ शिवपाल सिंह यादव फुल फ्लैश मैदान में उतर गए हैं. और उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है.

मंगलवार सुबह शिवपाल सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए बोले कि बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए सारे विकल्प खुले हैं. हम छोटी पार्टियों से आह्वान करते हैं. उनको निमंत्रण देते हैं कि हमारे साथ आएं और गठबंधन में शामिल हों. वहीं कांग्रेस पार्टी से गठबंधन न होने पर उन्होंने कहा कि हमने कोशिश की थी पर कुछ कारणों से ये मुमकिन नहीं हो पाया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शिवपाल ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया. शिवपाल सिंह यादव खुद फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे. बड़ी बात ये है कि इसी सीट पर सपा ने रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव को उम्मीदवार बनाया है. अब अक्षय यादव को चाचा शिवपाल सिंह यादव से मुकाबला करना मुश्किल में डाल सकता है. मगर अब फिरोजाबाद सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है.
- सहारनपुर- हाजी मोहम्मद उवैश
- मुजफ्फरनगर- डॉ. ओमवीर सिंह
- बिजनौर- चौधरी ईलम सिंह गुर्जर
- मेरठ- डॉ. नासिर अली
- बागपत- गजेन्द्र सिंह बली
- गाजियाबाद- सेवाराम कसाना
- गौतमबुद्धनगर- नावेद पठान
- अमरोहा- मतलूब अहमद
- फतेहपुर सीकरी- मनीषा सिंह
- रामपुर- संजय सक्सेना
- फिरोजाबाद- शिवपाल सिंह यादव
- बरेली- कु. समन ताहिर
- पीलीभीत- मोहम्मद हनीफ मंसूरी
- हरदोई (सुरक्षित)- फूलचन्द्र वर्मा
- मिश्रिख (सुरक्षित)- अरुण कुमारी कोरी
- उन्नाव- सतीश कुमार शुक्ल
- फर्रूखाबाद- उदयपाल सिंह यादव
- कानपुर- राजीव मिश्रा
- अकबरपुर- कैप्टन इन्द्रपाल सिंह पाल
- मोहनलालगंज (सुरक्षित)- गनेश रावत
- बहराइच (सुरक्षित)- जगदीश कुमार सिंह
- कैसरगंज- धनन्जय शर्मा
- सुल्तानपुर- कमला यादव
- अम्बेडकरनगर- प्रेम निषाद
- बस्ती- रामकेवल यादव
- लालगंज (सुरक्षित)- हेमराज पासवान
- जौनपुर- डॉ. आर.एस. यादव
- महराजगंज- तनुश्री त्रिपाठी
- रॉबर्ट्सगंज(सुरक्षित)- त्रिवेणी प्रसाद खरवार
- सम्भल- करन सिंह यादव