अखिलेश के साथ आने की मची होड़… दिनरात चल रही है ज्वाइनिंग…

दोस्तों समाजवाद पार्टी में लोगों की ज्वाइनिंग दिन रात चल रही है..समाज के बड़े बड़े नेता समाजवादी पार्टी में अपना भवष्य देख रहे हैं..इसी कड़ी में कानपुर के भारतीय दलित पैंथर, भाजपा, बसपा, कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए..दोस्तों कानपुर के पूर्व सी.एम.ओ. डॉ आर.पी. यादव, गुलाबी गैंग मऊ की अध्यक्ष सुश्री मीरा यादव, विद्युत कर्मचारी नेता श्री जवाहर लाल यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्याणपुर देश राज निषाद ने भी सपा की सदस्यता ली..

samajwadi party mla hariom yadav attack mayawati alliance dispute
samajwadi party mla hariom yadav attack mayawati alliance dispute

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सबको सपा की सदस्यता दिलाई..जितने लोगों ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की सबने 22 के चुनावों में सपा की जीत का संकल्प लिया..यूपी में अलग अलग समाज से आने वाले नेता लगातार सपा ज्वाइन कर रहे हैं इससे 2022 में अखिलेश यादव का सत्ता में वापस लौटने का सपना और मजबूत हो रहा है..

भारतीय दलित पैंथर के प्रदेश अध्यक्ष धनी राम, महासचिव श्री संतोष कठेरिया, सचिव विजय कुमार, युवा अध्यक्ष अरविन्द कुमार अपने तमाम जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ सपा ज्वाइन कर ली है..2022 के चुनावों में सपा को सभी वर्गों का साथ मिलेगा.. इसके साथ ही भाजपा के सर्वश्री दीपू यादव, संजय सेंगर, आशीष गुप्ता, श्यामजी कुशवाहा, मोहित ठाकुर, बीएसपी के सर्वश्री जयप्रकाश गौतम, रोहित सिंह, राकेश राव, रमेश गौतम, राजेंद्र प्रसाद, मन्नू कुमार, राजाराम निषाद, कांग्रेस के अभय यादव, रवि प्रकाश सिंह, मोहम्मद रिजवान, प्रेम सिंह कुशवाहा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव सहित कई प्रधान, पूर्व प्रधान और अपना दल के पूर्व प्रधान श्री कमलेश राठौर ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है..

team ultachasmauc

We are team pragya mishra..we are team ulta chasma uc..we are known for telling true news in an entertaining manner..we do public reporting..pragya mishra ji is public reporter..