राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी को लखीमपुर (Lakhimpur Kheri) जाने की मिली इजाजत..अब कर सकेंगें पीड़ित परिवार से मुलाकात..

काफी विवाद के बाद योगी सरकार ने राहुत गांधी-प्रियंका गांधी के साथ उनके पांच कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर (Lakhimpur-Kheri) जाने के लिए इजाजत दे दी है..और प्रियंका गांधी को हिरासत से रिहा कर दिया गया है..योगी सरकार ने सारे पार्टियों के लोगों में से 5-5 लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है..अब राहुत गांधी-प्रियंका गांधी लखीमपुर में पीड़ित किसान के परिवार से मिलने जा पाएंगें..
यूपी सरकार के गृह विभाग की ओर से जो सूचना जारी की गई है उसके अनुसार, राज्य सरकार ने प्रियंका गांधी राहुत गांधी और उनके तीन कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर खीरी (Lakhimpur-Kheri) जाने की इजाजत दी है..औऱ राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं ..जैसे ही राहुल लखनऊ आएंगें उसेक बाद राहुत सीतापुर जाएंगें जहां उनकी बहन प्रियंका को हिरासत में रखा गया था..और वहां से दोनों नेता लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने जाएगें..
राहुत गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा..
राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॅान्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा..राहुत कहते हैं कि हिंदुस्तान में अब तानाशाही है..कल पीएम मोदी लखनऊ में थे..लेकिन लखीमपुर (Lakhimpur-Kheri) नहीं गए..राहुल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किसानों पर आक्रमण हो रहा है..किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है..आज वो लखीमपुर जाएगें..
प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर
लखीमपुर (Lakhimpur-Kheri) में किसानों कि मौत के बाद विपक्ष के सभी बड़े नेता लखीमपुर जाने के लिए रवाना हुए..प्रियंका गांधी भी दिल्ली से लखीपुर के लिए निकलीं लेकिन प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया..और प्रियंका गाधी पर धारा 144 का उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई..अब फिलहाल प्रियंका को रिहा कर दिया गया है..