बंगाल में बाबुल और शत्रुघ्न सिन्हा की बड़ी जीत, BJP खाली हाथ.. (Big victory for Babul and Shatrughan Sinha in Bengal, BJP empty handed)..

देश की लोकसभा और 4 सीटों पर जो चुनाव हुए उनके रिजल्ट आ चुके हैं..जिन 4 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हुई है, वो हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज छत्तीगढ़ खैरागढ़ बिहार (BJP) में बोचहां महाराष्ट्र कोल्हापुर..बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर TMC के शत्रुघ्न सिन्हा, बालीगंज सीट पर TMC के ही बाबुल सुप्रियो ने बड़ी जीत हासिल की है..बिहार के बोचहां विधानसभा सीट से राजद के अमर पासवान की जीत हुई है..

महाराष्ट्र के कोल्हापुर नार्थ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ने (BJP) के सत्यजीत कदम को करीब 19000 वोटों से कड़ी टक्कर दी है.छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस की यशोदा वर्मा 20 हजार 167 वोटों से जीत गई हैं..औऱ भारतीय जनता पार्टी खाली हाथ रह गई है..

TMC की बंगाल में बम्पर जी..

आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा जीत गए हैं..शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी (BJP) की अग्निमित्रा पॅाल को 2 लाख 64 हजार 913 वोट से हराया है..आसनसोल की ये सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी..सुप्रियो BJP छोड़कर TMC में शामिल हो गए थे..

बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो को 20228 वोट मिले और वो जीत गए..सुप्रियो ने बीजेपी (BJP) की केया घोष और कम्युनिस्ट पार्टी की सायरा शाह को हराया..यह सीट पूर्व विधायक और राज्य के मंत्री रहे सुब्रत के निधन के बाद खाली हुई थी..

महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर प्रदेश विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जयश्री जाधव ने बीजेपी (BJP) के सत्यजीत कदम को करीब 19 हजार वोटों से कड़ी टक्कर दी..ये सीट भी कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के बाद से दिसंबर 2021 में खाली हुई थी..इस कारण यहां उपचुनाव हुए..इस सीट से 15 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे थे..

बिहार में जीती आरजेडी

बिहार के बोचहां विधानसभा सीट से राजद के अमर पासवान की जीत हुई है..इन्होंने भाजपा की बेबी कुमारी को 36653 वोटों से हरा दिया..इस सीट से 12 कैंडिडेट को चुनाव लड़ना था..जिनमें से तीन महिलाएं थी..ये सीट विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद खाली हो गई थई..

छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने 20 हजार 167 वोटों से जीत हासिल की है..इस सीट पर 10 कैंडिडेट चुनाव मैदान में थे..और ये सीट कांग्रेस पार्टी के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी..