सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव की 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क

26 दिसम्बर को अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) झांसी जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ( Deep Narayan Singh Yadav ) से मिलने पहुचते थे जिसके एक हफ्ते बाद पुलिस ने उस पर बड़ी कार्यवाही की है . कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव ( Lekhraj Singh Yadav ) को पुलिस कस्टडी से छुड़ाए जाने की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजे गए सपा के पूर्व विधायक के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही होने के बाद उनकी संपत्ति को सीज किए जाने की कार्यवाही तेज़ हो गई है। दीप नारायण ( Deep Narayan Singh Yadav ) की 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई। इसमें उनकी आरटीओ ऑफिस के पास बनी आलीशान कोठी, स्पेस मून सिटी कॉलोनी के विला, फ्लैट और 23 गाड़ियाँ कुर्क किए गए हैं। जबकि 10 बैंक खातों को भी सीज कर दिया गया है। इससे पहले भी उसकी 130 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी।

एक साथ कई टीमों ने कुर्की की कार्यवाही की . गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट के कोर्ट ने दीपनारायण सिंह यादव की संपत्ति को सीज करने के आदेश दिए थे। आज सुबह जिला प्रशासन पुलिस बल लेकर दीप नारायण सिंह यादव के शिवाजी नगर के आवास पर पहुंचा और आवास को सीज कर दिया। इसके बाद प्रशासन की टीम भगवंतपुरा के मून सिटी में पहुंची और वहां कई फ्लैट सीज कर दिए। इसपर तहसीलदार लाल सिंह ने बताया कि अब तक दीप नारायण की कुल खुल 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है !

इस संपत्ति में उनके तथा उनके परिवार के नाम पर जितनी भी संपत्ति है, उस सभी को सीज किया जा रहा है। बता दें, झांसी की गरौठा सीट से साल 2007 और 2012 में विधायक रहे दीप नारायण यादव ( Deep Narayan Singh Yadav ) को बीते 26 सितंबर को झांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप लगा कि 17 सितंबर को कन्नौज जेल से झांसी कोर्ट पेशी पर आए शातिर अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की दीप नारायण यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोशिश की थी लेकिन समजवादी पार्टी ने उनपर लगे सरे आरोपों को गलत बताया है।