UP में ‘फैनी’ चक्रवात ने दी दस्तक़, अबतक ‘6 लोगों’ की मौत, आप भी रहें ‘अलर्ट’, देखें तबाही-

उड़ीसा में आए फैनी तूफान का असर गुरुवार की देर शाम पूर्वांचल उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है. यहाँ के चंदौली में शाम छह-सात बजे के बीच इतनी तेज आंधी और बारिश आई की उसने भारी तबाही मचा दी.

fani cyclone effect in purvanchal on 6 man killed in storm
fani cyclone effect in purvanchal on 6 man killed in storm

सिर्फ तबाही ही नहीं यहां बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत भी हो गई और पांच घायल हो गए है. वहीं सोनभद्र में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मौसम विभाग का आकलन है कि चक्रवात की हवाओं की रफ्तार यहां पहुंचते-पहुंचते एक चौथाई से भी कम हो सकती है. लेकिन मध्य यूपी में कानपुर परिक्षेत्र में शनिवार को ये तूफान आ सकता है. हालाँकि पश्चिमी यूपी के जिलों में इसकी रफ्तार और कम रहेगी. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अब तक 103 ट्रेनों को रद्द किया है.

गेहूं, उर्द, मूंग, मक्का की फसलों पर खतरा मंडरा रहा है. फेनी का पूरी तरह असर चार और पांच मई को दिखेगा. हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक चलेगी जबकि बारिश 10 से 12 मिलीमीटर तक हो सकती है. मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को वर्षा की संभावना व्यक्त की है. फेनी चक्रवात से निपटने के लिए नगर निगम भी मुस्तैद हो गया है. नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने जर्जर भवनों को खाली कराने और खतरनाक होर्डिग हटाने के आदेश दिए हैं. हर विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है.

समुद्र से उठने वाला तूफान जब विक्राल रूप ले लेता है तो वो इंसानों के लिए भी खतरनाक साबित हो जाता है. इन तूफानी हवाओं में भरपूर नमी होती है, जो जमीन पर आते ही मूसलाधार बारिश करती हैं. 100 किमी से भी ज्यादा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं अपने रास्ते में जो भी देखती हैं उसको अपने साथ उड़ा ले जाती हैं. फानी भी ऐसा ही समुद्री तूफान है.

जिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर-
  • देवगढ़- 06641- 226843
  • ढेंकानाल- 06762-226507
  • गजपति- 06815-222943
  • गंजम- 06811-263978
  • जगतसिंहपुर- 06724-220368
  • जाजपुर- 06728-222648
  • झारसुगुड़ा- 06645- 272902
  • कालाहांडी- 06670-230455
  • कंधमाल- 06842-253650
  • अंगुल- 06764-230980
  • बालांसोर- 06782-262286
  • बारागढ़- 06646-232112
  • भद्रक- 06784-251881
  • बोलंगीर- 06652-232452
  • बोध- 06841-222023
  • नुआपाड़ा- 06678-225357
  • पुरी- 06752-223237
  • रायगड़- 06856-224062
  • संबलपुर- 0663-2412407
  • सुवर्णपुर- 06654-220362
  • सुंदरगढ़- 06622-272223
  • कटक- 0671-2507842
  • केंद्रपाड़ा- 06727-232803
  • केंदुझर- 06766-255437
  • खुर्दा- 06755-220002
  • कोरापुट- 06852-251381
  • मलकानगिरि- 06861-230442
  • मयूरभंज- 06792-252759
  • नवरंगपुर- 06858-222434
  • नयागढ़- 06753-252978

team ultachasmauc

We are team pragya mishra..we are team ulta chasma uc..we are known for telling true news in an entertaining manner..we do public reporting..pragya mishra ji is public reporter..