घूसखोरी लीगल होई गई ? : संपादकीय व्यंग्य

प्रज्ञा चाचा की चुगली.. झांसी . हाय दईया..बीजेपी वाले बर्मा जी 6 साल बाद गले से ईमानदारी का पट्टा उतारकर फेंक पाए हैं..बर्मा जी की दुल्हिन ना जाने कब से कहि रही थीं कि नेतागीरी मा सब पईसा कमाते हैं..नाली सड़क खड़ंजा मा नेता लोग 1 परसेंट तो ईमानदारी से डकार जाते हैं..हियां तक कि राम मंदिर मा भी कई लोग जगह देख के पइसा दबाए दिए हैं.जब से पीजेपी मा ई घोषणा हुई है कि पईसा कमाना बुरी बात नाहीं है. (bribery is legal)
तब से बीजेपी वाले बर्मा जी की दुल्हिन पूरे मोहल्ले मा तितली जईसे मंडरा मंडरा के मिठाई आईसे बांट रही हैं..जईसे पीजेपी वाले बर्मा जी की कार्यालय मा तन्ख्वाह वाली सरकारी नौकरी लग गई हो..और पीजेपी वाले बर्मा जी अइसे खुश होई रहे हैं..जैसे शक्तिमान का अपनी खोई हुई शक्ति वापस मिल गई हो..जईसे कोई हनुनाम का उनकी शक्ति याद दिला दी गई हो (Earning money is not a bad thing.. Burping all the money is a bad thing)
जब से पीजेपी मा पईसा कमाना लीगल हुआ है..तब से बीजेपी वाले बर्मा जी खुद का आरबीआई गवर्नर जइसा फील कर रहे हैं..मोहल्ले मा उड़ते हुए मच्छर और टूटे नलके से लईके.. खंबे पर उलझी हुई तार तक हर जगह बर्मा जी का पईसा दिखाई दे रहा है..बस डकारना कितना है..बर्मा जी की ई बात की कन्फ्यूजन कोई दूर नहीं कर पा रहा है.. (bribery is legal)
चिंटू की मम्मी कहीं .बीजेपी वाले बर्मा जी की दुल्हिन अपने कमाऊ होई चुके पति की मोहल्ले मा अइसे ढ़िंढोरा पीट रही हैं..जईसे बीजेपी वाले बर्मा जी के हाथ मा अल्लादीन की चिराग लग गवा है..कि रगड़ते ही पईसा गिरने लगेगा..हम कहे बहिनी जऊन नेता की सत्ता होत है..उके हाथ मा अल्ला दीन का चिरागै होता है..लेकिन पीजेपी वाले बर्मा जी अल्लादीन के चिराग का हाथ नाहीं लगाएंगे..उ अपने लिए अलग से ईश्वर दीन का चिराग बनाए हैं..पिछले 6 साल से इ चिराग ना रगड़ पाए हैं..अब जनता की खाल उधेड़ देंगे.. Earning money is not a bad thing.. Burping all the money is a bad thing.
मोदी जी के ई नारा के साथ बीजेपी वाले बर्मा जी की नेतागिरी बड़ी डिफिकल्ट होई गई थी..चादर ओढ़कर घी पीये की रेस से बाहर थे..लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री के नई योजना से बर्मा जी की राह आसान होई गई है..पीजेपी वाले बर्मा जी की दुल्हिन कहीं बहिनी खाए पर से पाबंदी हट चुकी है लेकिन कितना खाना है और कितना डकारना है इस पर यूपी के अधिकारी ठेकेदार और नेता लोग बहुत कन्फ्यूजन मा हैं.. चिंटू की मम्मी कहीं कि एक लाइन तो समझ में आई गई कि पैसा कमाना बुरी बात नहीं है…लेकिन पूरा ना डकारकर कितना डकारना है Earning money is not a bad thing.. Burping all the money is a bad thing.
ई मा कन्फ्यूजन है..पीजेपी का इके लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी करै का चाही..और अगर गाईडलाईन जारी नहीं होती है..तो रिश्वत खाऊ नेता कल्याण समिति के बैनर तले बर्मा जी का विधानसभा के बाहर धरना दे का चाही..हम कहे बात तो सही है..नीति स्पष्ट रहनी रहनी चाहिए..इ पंचउरे मा इतना है..चलते हैं सभी भईया लोगन का राम राम..सबै चाचा चाली..फूफा फूफू..ताई ताया..जिजि..बहन बहनोई का राम राम..वईसे जाते जाते खाने का एक मुफ्त का आईडिया देते जाते हैं..बुलडोजर एक घंटे में 8 लीटर डीजल खाता है..जब कमाना बुरी बात नाहीं है तो डकारने का स्कोप उधर भी है. Earning money is not a bad thing.. Burping all the money is a bad thing.