कांग्रेस ने 18 और बीजेपी ने 6 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, देखें लिस्ट-
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है. जिसमें उत्तर प्रदेश के 9 उम्मीदवार के नाम भी शामिल है. भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जोरदार तैयारी करने वाली कांग्रेस ने इस बार जीत का पूरा मन बना रखा है.

कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले कद्दावर नेता आरके चौधरी को लखनऊ के मोहनलालगंज से प्रत्याशी घोषित किया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने साथ चुनावी गठबंधन करने वाले अपना दल और जनाधिकार पार्टी के सदस्यों को भी प्रत्याशी बनाया है. वहीं अखिलेश सरकार में मंत्री रहे राजकिशोर सिंह को कांग्रेस ने बस्ती से प्रत्याशी घोषित किया है.
कांग्रेस ने बीजेपी को भी झटका दिया है. हालही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले आजमगढ़ के बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव को कांग्रेस ने भदोही से उम्मीदवार बनाया है. इसी तरह चंदौली और गाजीपुर सीट पर जनाधिकार पार्टी के सदस्यों को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है.
राज्य | सीट | उम्मीदवार |
हरियाणा | अंबाला | कुमारी शैलजा |
हरियाणा | सिरसा | अशोक तंवर |
हरियाणा | रोहतक | दीपेंद्र सिंह हुडा |
हरियाणा | भिवंडी-महेंद्रगढ़ | श्रुति चौधरी |
हरियाणा | गुड़गांव | कैप्टन अजय सिंह यादव |
हरियाणा | फरीदाबाद | ललित नागर |
मध्य प्रदेश | भिंड | देवाशीष जरारिया |
मध्य प्रदेश | ग्वालियर | अशोक सिंह |
मध्य प्रदेश | धार | दिनेश गिरवाल |
उत्तर प्रदेश | मोहनलाल गंज | आरके चौधरी |
उत्तर प्रदेश | अंबेडकर नगर | उम्मेद सिंह निषाद |
उत्तर प्रदेश | गोंडा | कृष्णा पटेल |
उत्तर प्रदेश | बस्ती | राज किशोर सिंह |
उत्तर प्रदेश | सालेमपुर | राजेश मिश्रा |
उत्तर प्रदेश | जौनपुर | देवव्रत मिश्रा |
उत्तर प्रदेश | गाजीपुर | अजित प्रताप कुशवाहा |
उत्तर प्रदेश | चंदौली | शिव कन्या कुशवाहा |
उत्तर प्रदेश | भदोही | रमाकांत यादव |
उधर बीजेपी ने भी अपने 6 और उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. इस लिस्ट में हरियाणा की 2, मध्यप्रदेश की 3 और राजस्थान की 1 सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है.
सीट | उम्मीदवार |
हिसार, हरियाणा | बृजेंद्र सिंह |
रोहतक, हरियाणा | अरविंद शर्मा |
खजुराहो, मप्र | विष्णु दत्त शर्मा |
रतलाम, मप्र | जीएस डामोर |
धार, मप्र | छत्तर सिंह दरबार |
दौसा, राजस्थान | जसकौर मीणा |