बिहार में ‘एनडीए-जदयू’ ने उतारे अपने 39 उम्मीदवार, देखें- कौन कहाँ से लड़ेगा चुनाव-
लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में बीजेपी ने अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर सीट बटवारे के साथ-साथ आज शनिवार को कुल 40 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है. बतादें शुक्रवार को विपक्षी पार्टियों ने भी महागठबंधन करके सीट बाँट ली हैं.

मालूम हो कि एनडीए समेत तीन दलों के बीच पहले ही सीटों पर समझौता हो चुका था, जिसके अनुसार बीजेपी और जदयू 17—17 सीटों पर जबकि लोजपा 6 सीट पर चुनाव लड़ेंगी. बीजेपी धीरे धीरे करके एक एक राज्य फ़ाइनल करती जा रही है. उधर विपक्ष के महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर, शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल, बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुके सहनी की पार्टी शामिल हैं.
भाजपा के 17 उम्मीदवारों की सूची
- बेतिया- संजय जायसवाल
- मोतिहारी- राधामोहन सिंह
- शिवहर- भाजपा की रमा देवी
- मुजफ्फरपुर- अजय निषाद
- उजियारपुर- नित्यानंद राय
- दरभंगा- गोपालजी ठाकुर
- मधुबनी- अशोक यादव
- अररिया- प्रदीप सिंह
- बेगूसराय- गिरिराज सिंह
- पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद
- पाटलिपुत्र- रामकृपाल यादव
- छपरा- राजीव प्रताप रूडी
- महाराजगंज- जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
- आरा- राजकुमार सिंह
- बक्सर- अश्विनी चौबे
- सासाराम- छेदी पासवान
- औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह
बीजेपी ने अपनी लिस्ट से सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा को अपना शत्रु मानते हुए उनका का नाम काट दिया है. और दूसरी तरफ बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन का भी नाम गायब हो गया है.
जदयू के 17 उम्मीदवारों की सूची
- जहानाबाद- चंदेश्वर चंद्रवंशी
- काराकाट- महाबली सिंह
- किशनगंज- महमूद अशरफ
- गया- विजय मांझी
- मुंगेर- ललन सिंह
- भागलपुर- अजय मंडल
- झंझारपुर- आर पी मंडल
- सुपौल- दिलेश्वर कामत
- कटिहार- दुलालचंद गोस्वामी
- सीतामढ़ी- डॉक्टर वरूण
- गोपालगंज- डॉक्टर आलोक सुमन
- मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव
- बाल्मीकिनगर- बैजनाथ
- पूर्णिया- संतोष कुशवाहा
- बांका- गिरधारी यादव
- नालंदा- कौश्लेंद्र कुमार
- सीवान- सीवान सिंह
लोजपा के 6 उम्मीदवारों की सूची
- जमुई- चिराग पासवान
- नवादा- चंदन कुमार
- हाजीपुर- पशुपति कुमार
- समस्तीपुर- रामचंद्र पासवान
- वैशाली- वीणा सिंह
- खगड़िया- नहीं हुआ एलान
सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान जदयू, भाजपा और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भूपेंद्र यादव मौजूद रहे. जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने शुक्रवार को ही ये संकेत दे दिए थे, कि शनिवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी.