बीजेपी ने यूपी में अबतक घोषित किये 62 उम्मीदवार, इसमें 8 महिलाएं भी शामिल, देखें लिस्ट-
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए 29 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. अब तक बीजेपी ने गठबंधन सहित प्रदेश की 80 सीटों के लिए 62 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. सिर्फ 18 उम्मीदवार और बचे हैं.

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अबतक 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है. इसमें मेनका गांधी, रीता बहुगुणा जोशी, रेखा वर्मा, संघमित्रा मौर्य, निरंजन ज्योति, हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी और मंगलवार को ही बीजेपी में शामिल हुईं जया प्रदा का नाम भी शामिल है. मगर दूसरी तरफ बीजेपी ने 13 सांसद के टिकट काट भी दिए हैं.
उत्तर प्रदेश
सीट उम्मीदवार
- वाराणसी नरेंद्र मोदी
- सहारनपुर राघव लखन पाल
- मुजफ्फरनगर संजीव बाल्यान
- बिजनौर कुंवर भारतेंद्र सिंह
- मुरादाबाद सर्वेश कुमार
- संबल परमेश्वर लाल
- अमरोहा कंवर सिंह तंवर
- मेरठ राजेंद्र अग्रवाल
- बागपत सत्यपाल सिंह
- गाजियाबाद वीके सिंह
- गौतम बुद्ध नगर डॉ. महेश शर्मा
- अलीगढ़ सतीश कुमार गौतम
- मथुरा हेमामालिनी
- आगरा एसपी सिंह
- फतेहपुर सीकरी राजकुमार चहल
- एटा राजवीर सिंह
- बदायूं संघमित्रा मौर्य
- बरेली संतोष कुमार गंगवार
- शाहजहांपुर अरुण सागर (एससी)
- खीरी अजय कुमार मिश्रा
- सीतापुर राजेश वर्मा
- हरदोई जय प्रकाश रावत
- मिश्रिख अशोक रावत
- उन्नाव साक्षी महाराज
- मोहनलाल गंज कौशल किशोर
- लखनऊ राजनाथ सिंह
- अमेठी स्मृति ईरानी
- आंवला धर्मेंद्र कुमार
- रामपुर जयाप्रदा
- पीलीभीत वरुण गांधी
- धौरहरा रेखा वर्मा
- सुल्तानपुर मेनका गांधी
- फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत
- इटावा रामशंकर कठेरिया
- कन्नौज सुब्रत पाठक
- कानपुर सत्यदेव पचौरी
- अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले
- जालौन भानुप्रताप वर्मा
- हमीरपुर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
- फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति
- कौशांबी विनोद सोनकर
- इलाहाबाद रीता बहुगुणा जोशी
- बाराबंकी उपेंद्र रावत
- फैजाबाद लल्लू सिंह
- बहराइच अक्षयवर लाल गौड़
- कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह
- श्रावस्ती ददन मिश्रा
- गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह
- डुमरियागंज जगदंबिका पाल
- बस्ती हरीश द्विवेदी
- महाराजगंज पंकज चौधरी
- कुशीनगर विजय दुबे
- बांसगांव कमलेश पासवान
- सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा
- बलिया वीरेंद्र सिंह
- गाजीपुर मनोज सिन्हा
- चंदौली महेंद्र नाथ पांडेय
- कैराना प्रदीप चौधरी
- नगीना डॉ यशवंत
- बुलंदशहर भोला सिंह