जेल में बैठे रह गए लालू, मोदी ने बिहार से पूरा परिवार ही साफ़ कर दिया, देखें कौन कहां से जीता-

लोकसभा चुनाव में बिहार की राजनीति भी बदल गई. इस बार बीजेपी ने कई राज्यों में इतिहास बनाया है उसमे से एक बिहार भी है. मोदी लहर का जादू बिहार की जनता पर ऐसा चला कि प्रदेश में महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया.

bihar election result 2019 bjp win 39 loksabha seets
bihar election result 2019 bjp win 39 loksabha seets

बिहार में लोकसभा की 40 में से 39 सीटों पर एनडीए ने अपनी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. महागठबंधन की झोली में सिर्फ एक सीट ही गयी है. इस जबरदस्‍त सफलता के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. उन्‍होंने कहा कि जनता मालिक है और इस सफलता के लिए सबसे पहले उन्‍हें बधाई देता हूं. बड़ी बात तो ये है कि इस चुनाव में महागठबंधन की ओर से राजद, हम, वीआइपी व रालोसपा अपना खाता तक नहीं खोल पाए.

एक सबसे बड़ी बात ये है कि बिहार में शुरू से ही लालू प्रसाद यादव का दबदबा रहा है. और लालू का पूरा परिवार राजनीति में है. मगर जब से लालू चारा घोटाला केस में जेल गए हैं तब से लालू का कुनबा कमज़ोर पड़ता गया. उनके बड़े बेटे तेज प्रताप ने तो पार्टी में बगावत ही कर दी थी. और अपनी एक अलग पार्टी बना ली थी. लेकिन बहुत समझाने के बाद वे दोबारा अपने छोटे भाई तेजस्वी के साथ आये और मोदी को हराने के लिए सभी ने महागठबंधन बना कर चुनाव लड़ा.

मगर लोकसभा के परिणाम आते ही सबके होश उड़ गए. और देखते ही देखते शाम तक पूरा महागठबंधन और लालू का परिवारवाद पूरी तरह ख़त्म हो गया. लालू के दोनों बेटे और बेटी मीसा भारती व समधी चंद्रिका राय भी अपनी सीट नहीं बचा पाए. अब देखे जीते हुए प्रत्याशियों की लिस्ट.

लोकसभा क्षेत्र        जीते

1. वाल्मीकिनगर:    वैद्यनाथ प्रसाद महतो (जदयू)
2. प. चंपारण:        डॉ. संजय जायसवाल (भाजपा)
3. पू. चंपारण:        राधामोहन सिंह (भाजपा)
4. शिवहर:             रमा देवी (भाजपा)
5. सीतामढ़ी:          सुनील कुमार पिंटू (जदयू)
6. मधुबनी:           अशोक कुमार यादव (भाजपा)
7. झंझारपुर:          रामप्रीत मंडल (जदयू)
8. सुपौल:              दिलेश्वर कामत (जदयू)
9. अररिया:           प्रदीप कुमार सिंह – (भाजपा)
10. किशनगंज:     डॉ. मोहम्मद जावेद – (कांग्रेस)
11. कटिहार:          दुलालचंद्र गोस्वामी (जदयू)
12. पूर्णिया:          संतोष कुमार (जदयू)
13. मधेपुरा:          दिनेश चंद्र यादव (जदयू)
14. दरभंगा:          गोपालजी ठाकुर (भाजपा)
15. मुजफ्फरपुर:   अजय निषाद (भाजपा)
16. वैशाली:          वीणा देवी (लोजपा)
17. गोपालगंज:     डॉ. आलोक कुमार सुमन (जदयू)
18. सिवान:          कविता सिंह (जदयू)
19. महाराजगंज:  जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा)
20. सारण:           राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)
21. हाजीपुर:         पशुपति कुमार पारस (लोजपा)
22. उजियारपुर:   नित्यानंद राय (भाजपा)
23. समस्तीपुर:   रामचंद्र पासवान (लोजपा)
24. बेगूसराय:      गिरिराज सिंह (भाजपा)
25. खगडिय़ा:      चौधरी महबूब अली कैसर (लोजपा)
26. भागलपुर:     अजय कुमार मंडल (जदयू)
27. बांका:            गिरिधारी यादव (जदयू)
28. मुंगेर:           राजीव रंजन सिंह (जदयू)
29. नालंदा:         कौशलेंद्र कुमार (जदयू)
30. पटना साहिब: रविशंकर प्रसाद (भाजपा)
31. पाटलिपुत्र:     रामकृपाल यादव (भाजपा)
32. आरा:            राजकुमार सिंह (भाजपा)
33. अक्सर:         अश्विनी कुमार चौबे (भाजपा)
34. सासाराम:     छेदी पासवान (भाजपा)
35. काराकाट:      महाबली सिंह (जदयू)
36. जहानाबाद:   चंदेश्‍वर प्रसाद चंद्रवंशी (जदयू)
37. औरंगाबाद:   सुशील कुमार सिंह (भाजपा)
38. गया:            विजय कुमार (जदयू)
39. नवादा:          चंदन सिंह (लोजपा)
40. जमुई:           चिराग पासवान (लोजपा)