बीजेपी सरकार में महिला सशक्तिकरण फेल, महिलाओं को एकजुट रहने का संदेश

AYODHYA : अयोध्या पहुंची समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशावहा ने “महिला कार्यकर्ता सम्मेलन” कर महिलाओं को एकजुट रहने का संदेश दिया…. लीलावती कुशावहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद महिला सुरक्षा के सारे दावें हवा हवाई साबित हुए हैं… प्रदेश में दुष्कर्म से लेकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में तेजी आई है…. पुलिस महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने में नाकाम है…. इस तरह की घटनाएओं के कारण प्रदेश में महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं….

LEELA WATI

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिला सशक्तिकरण की बात कर रही हैं… फिर भी उत्तर प्रदेश में योगी महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को रोक पाने में नाकाम में साबित नजर आ रही हैं… लीलावती कुशावहा ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी…. तब समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के बारे में सोचती थी…. सपा ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की थी… महिला मरीजों के लिए पिंक एंबुलेंस चलवाई थी… प्रदेश की लड़कियों की शिक्षा पर विशेष काम कर कन्या विद्या धन दे रही थी…..

बीजेपी सरकार महिला सुरक्षा की बात करती हैं… फिर भी उत्तर प्रदेश में महिलाओं का सम्मान के बजाय अपमान किया जा रहा हैं…. भाजपा सरकार से आधी आबादी तंग आ गयी है.. बढ़ती महंगाई के सवाल पर सत्ता में आई भाजपा के राज में महंगाई बेलगाम हैं…. बेलगाम महंगाई से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ा है….. रीना उस्मानी ने कहा, सरकार में आने पर पार्टी ने सभी की बेहतरी के लिए कदम उठाए…… सम्मेलन में 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया…..

महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह लगातार हर जिले का दौरा कर रही हैं….महिला सम्मेलनों के जरिए सपा की कोशिश महंगाई और क्राइम के मसले को उठाने की है….समाजवादी सरकार में यूपी की खुशहाली और तरक्की के लिए जो विकास कार्य हो रहे थे उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है…समाजवादी सरकार बनने पर किसानों, मजदूरों, गरीबों के साथ कोरोना संकटकाल में मृतकों के परिजनों की माननीय न्यायालय के आदेशानुसार मदद की जाएगी….

team ultachasmauc

We are team pragya mishra..we are team ulta chasma uc..we are known for telling true news in an entertaining manner..we do public reporting..pragya mishra ji is public reporter..