कांग्रेस पार्टी ने अपने 125 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की..(Announce 125 Candidates List)

कांग्रेस की महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है..प्रियंका ने अपनी पहली 125 कैंडिडेट (Announce 125 Candidates List) की लिस्ट जारी की जिसमें 50 महिलाएं है..प्रियंका ने कहा कि इस लिस्ट में 40-40 प्रतिशत महिलाओं और युवाओं को मौका दिया गया है..
प्रियंका ने कहा पहली लिस्ट (Announce 125 Candidates List) में जिन महिलाओं को रखा गया है..वो पत्रकार हैं..औऱ कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं..कुछ सामाजिक कार्यकर्ता हैं..औऱ इस लिस्ट में कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने बहुत अत्याचार झेला है..


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी में अपनी प्रेस कांफ्रेस में महिला कैंडिडेट की लिस्ट (Announce 125 Candidates List) पढ़ी..प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कि पार्टी ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक लखनऊ सेंट्रल से सदफ जाफर, रामपुर से आराधना मिश्रा, फर्रुखाबाद से अल्पना निषाद, दरियाबाद से चित्रा वर्मा, निर्माला चौधरी, रमा कश्यप, डुमरियागंज विधानसभा से कांती पाण्डेय, हर्रैया विधानसभा से लबोनी सिंह को टिकट दिया है..उन्होने कहा कि उन्नाव में रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट दिया गया है..
उन्नाव की प्रत्याशी को आशा सिंह को टिकट (Announce 125 Candidates List) देने पर प्रियंका कहती हैं कि हमने उनको मौका दिया है..कि वे अपना संर्घष जारी रखें..और सत्ता को लेकर उनकी बेटी के साथ ये सब हुआ..अब वो वही सत्ता हासिल करें..

लखनऊ सेंट्रल से प्रत्याशी के बारे में बात करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा कहती हैं कि सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय में बहुत संघर्ष किया था…औऱ सरकार ने उन्हें बहुत प्रताड़ित किया..प्रियंका गांधी ने ये भी कहा कि अगर आपके साथ गलत हुआ है..हो रहा है तो आप अपने हक के लिए जरुर लड़े..कांग्रेस पार्टी महिलाओं के साथ है..उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही है..वो सभी महिलाएं हिम्मती हैं..
हमारी पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी..हम ये बात कहना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है..लेकिन ये सब काफी बदल चुका है, लेकिन हमारी पार्टी इस वापस लाना चाहती है..
प्रियंका कहती है कि हमारे पास बहुत सारी महिलाओं के आवेदन आए और बहुत सारी ऐसी महिलाएं ऐसी थी जिन्हें मौका नहीं मिला..
